Exclusive: बॉयफ्रेंड के साथ गुपचुप शादी रचाने पर श्रुति हसन ने तोड़ी चुप्पी, कहा – ‘जो लोग मुझे नहीं जानते वो चुप रहें’

Shruti Hasan: फेमस एक्ट्रेस श्रुति हसन को हाल ही में प्रभास की फिल्म सालार में लीड रोल निभाते देखा गया है. इस फिल्म में श्रुति प्रभास के अपोसिट नजर आ रही हैं. हालांकि सालार की रिलीजिंग के बाद से श्रुति (Shruti Hasan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सूर्खियों में हैं. पिछले कई दिनों स

By ·

Shruti Hasan: फेमस एक्ट्रेस श्रुति हसन को हाल ही में प्रभास की फिल्म सालार में लीड रोल निभाते देखा गया है. इस फिल्म में श्रुति प्रभास के अपोसिट नजर आ रही हैं. हालांकि सालार की रिलीजिंग के बाद से श्रुति (Shruti Hasan) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सूर्खियों में हैं. पिछले कई दिनों से श्रुति की सीक्रेट वेडिंग की खबरें आ रही हैं. खासकर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ऑरी का स्टेटमेंट वायरल होने के बाद श्रुति हसन की शादी की अफवाहों ने तूल पकड़ लिया है. वहीं पानी सर से ऊपर जाने के बाद श्रुति ने भी इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

श्रुति ने शेयर की स्टोरी

श्रुति हसन पिछले काफी समय से शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं. वहीं श्रुति ने शांतनु के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं. हालांकि सालार की रिलीजिंग के बाद श्रुति और शांतनु की शादी की खबरें आग की तरह फैल रही हैं. कई लोगों ने दावा किया है कि, श्रुति ने शांतनु के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है. जिसके जवाब में श्रुति ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है. श्रुति हसन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा,”तो मैं शादीशुदा नहीं हूं. ऐसा व्यक्ति जो हर चीज को लेकर ओपन है. वो इतनी बड़ी बात सभी से क्यों छुपाएगा? बेहद मजाक की बात है. इसलिए जो लोग मुझे बिल्कुल नहीं जानते, वो कृप्या शांत हो जाएं.”

ऑरी के बयान से मचा हंगामा

मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटी ओरहान अवात्रामणि उर्फ ऑरी ने अपने एक बयान में शांतनु को श्रुति का पति बताया था. जिसके बाद से श्रुति की शादी को लेकर हंगामा मच गया था. दरअसल आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक यूजर ने ऑरी से पूछा कि,”क्या कभी किसी सेलेब्स ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया है.” तो इसके जवाब में ऑरी ने श्रुति हसन का नाम लिया था. ऑरी ने कहा कि, “श्रुति हसन मुझे एक इवेंट में मिली थीं. जहां वो मेरे साथ काफी रुड थीं. तब मैं उन्हें नहीं जानता था. लेकिन उनका बर्ताव मुझे काफी बुरा लगा था. शायद कोई गलतफहमी हो गई थी. हालांकि उनके पति के साथ मेरी अच्छी बातचीत हुई थी और मैंने उनकी तारीफ भी की थी. यह सब समय के साथ ठीक हो जाएगा. मुझे खबर मिली थी कि, उन्होंने मुझे स्पॉट बॉय जैसा कुछ कहा था.”

श्रुति और शांतनु का रिश्ता

श्रुति हसन और शांतनु हजारिका 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं 2020 से दोनों साथ में ही रहते हैं. हालांकि श्रुति के रिएक्शन से साफ है कि, उन्होंने शांतनु के साथ सात फेरे नहीं लिए हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि श्रुति कब अपने प्यार को शादी के रिश्ते में बदलती हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें