Shruti Haasan ने मनाया 37वां जन्मदिन, ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका संग शेयर की रोमांटिक Pics

Shruti Haasan enjoys Birthday Party With Boyfriend Shantanu Hazarika: साउथ फिल्मों मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हासन अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रुति ने देर रात तक अपना सेलिब्रेशन एंजॉय किया। उन्होंने अपना जन्मदिन घर पर ही मनाया। अपने बर्थडे की पिक्चर्स श्रुति ने सोशल मीडिया पर भी

By ·

Shruti Haasan enjoys Birthday Party With Boyfriend Shantanu Hazarika: साउथ फिल्मों मशहूर एक्ट्रेस श्रुति हासन अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रुति ने देर रात तक अपना सेलिब्रेशन एंजॉय किया। उन्होंने अपना जन्मदिन घर पर ही मनाया। अपने बर्थडे की पिक्चर्स श्रुति ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इस मौके पर श्रुति हासन के ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका भी मौजूद थे। पिक्चर्स देख कर आपका मूड भी तरोताजा हो जायेगा।

Shruti Haasan with Boyfriend Shantanu Hazarika

बर्थडे थीम रखा ब्लैक

श्रुति हासन ने अपने बर्थडे के लिए ब्लैक थीम चुना। इस मौके पर श्रुति ने काले रंग की गाउन पहने हुए हैं। उनके स्टाइल को देखकर फैंस तो बस देखते ही रह गए।

घर पर किया सेलिब्रेशन

पिछली रात को श्रुति ने अपनी बर्थडे पार्टी घर पर ही मनाई। ये पार्टी लेट नाइट तक चली। श्रुति ने इससे जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। श्रुति ने ये पार्टी दोस्तों और परिवार के संग मनाया लोगों ने खूब एंजॉय किया। इस दौरान श्रुति भी पूरे मस्ती के मूड में दिखीं। श्रुति की बहन अक्षरा भी थी मौजूद। बहन के संग फोटो शेयर की अक्षरा ने।

ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका भी रहे मौजूद

श्रुति के ब्वॉयफ्रेंड शांतनु हजारिका भी इस मौके पर मौजूद थे। इस दौरान दोनों ने कई रोमांटिक पोसेस दिए। इसी के साथ ही शांतनु ने एक नेकलेस गिफ्ट किया। वही शांतनु के घर वालों ने श्रुति को जिम्मी चू का बूट गिफ्ट किया। शांतनु ने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में श्रुति को किया था विश। उन्होंने लिखा था,” मेरी ताकत और मेरी खुशियों को हैपी बर्थडे।” दोस्तों ने भी मिलकर उनका बर्थडे इवेंट यादगार बना दिया।

आपको बता दें श्रुति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनकी फोटोज मीडिया में छाई रहती हैं।बर्थडे पोस्ट के बाद उनकी पिक्स अब काफी ज्यादा वायरल हो गई है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें