KKR vs RR: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में श्रेयस अय्यर से हो गई बड़ी चूक, अब लगा भारी भरकम जुर्माना

राजस्थान रॉयल्स से मिली 2 विकेट से करीबी हर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और झटका लगा है. इस मैच में एक गलती का दोषी पाए जाने को लेकर अय्यर पर भारी जुर्माना लगाया गया है. KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के [...]

By Shaikh Almina · 17/4/2024

राजस्थान रॉयल्स से मिली 2 विकेट से करीबी हर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को एक और झटका लगा है. इस मैच में एक गलती का दोषी पाए जाने को लेकर अय्यर पर भारी जुर्माना लगाया गया है.

KKR vs RR: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. केकेआर को आईपीएल 2024 के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स से दो विकेट से हरा दिया. इस जीत में जोस बटलर ने 60 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई. आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘आईपीएल की स्लो ओवर रेट से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’ बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की सात मैचों में छठी जीत थी, जबकि केकेआर को छह मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा.

अय्यर पर इसलिए लगा जुर्माना

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. केकेआर को आईपीएल 2024 के 31वें मैच में राजस्थान रॉयल्स से दो विकेट से हरा दिया. इस जीत में जोस बटलर ने 60 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाकर अहम भूमिका निभाई. आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘आईपीएल की स्लो ओवर रेट से संबंधित आचार संहिता के तहत यह उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.’ बता दें कि राजस्थान रॉयल्स की सात मैचों में छठी जीत थी, जबकि केकेआर को छह मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा.

बटलर का रिकॉर्डतोड़ शतक

बटलर ने आईपीएल में 7वां शतक ठोकते हुए नाबाद 104 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 6 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 178.33 रहा. वहीं, इस सीजन में उनका यह दूसरा शतक है. इस शतक के साथ ह बटलर ने कई रिकॉर्ड भी तोड़े. बटलर ने क्रिस गेल को सबसे ज्यादा आईपीएल शतकों के मामले में पीछे छोड़ दिया है. क्रिस गेल ने आईपीएल में 6 शतक लगाए थे. बटलर विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर आ गए हैं. कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. आईपीएल 2024 में लगाए एक शतक को मिलाकर कोहली ने अब तक इस लीग में 8 शतक ठोक दिए हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full