Alia Bhatt की पोस्ट पर श्रद्धा कपूर ने किया मेजदार कमेंट, लिखा- ‘आप बहुत…’

Shraddha Kapoor On Alia Bhatt Post: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह वर्कआउट करती दिख रही थीं। इस वीडियो के साथ आलिया ने अपने पति रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म का गाना लगा

By ·

Shraddha Kapoor On Alia Bhatt Post: इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मदरहुड फेज को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने सोशल मीडिया से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह वर्कआउट करती दिख रही थीं। इस वीडियो के साथ आलिया ने अपने पति रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म का गाना लगाया था। आलिया की इस पोस्ट पर अब श्रद्धा कपूर ने कमेंट किया है।

श्रद्धा कपूर ने आलिया भट्ट के पोस्ट पर किया कमेंट

इस बात में तो कोई शक नहीं है कि आलिया भट्ट हमेशा अपने पति के सपोर्ट में आगे रहती हैं। इस बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रणबीर की आने वाली फिल्म का गाना लगाया हुआ था। इस फिल्म में रणबीर के साथ श्रद्धा कपूर मैन लीड में हैं। आलिया की इस पोस्ट पर श्रद्धा ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘आप बहुत क्यूट हो आलिया भट्ट।’

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

लव रंजन कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन

बता दें कि ‘तू झूठी, मैं मक्कार’ का निर्देशन लव रंजन कर रहे हैं। फिल्म को होली पर रिलीज किया जाएगा। रणबीर कपूर के साथ-साथ इस फिल्म में डिंपल कपड़िया भी नजर आएंगी। वहीं, आलिया भट्ट की बात करें तो वह बहुत जल्द हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, वह करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह दिखाई देंगे।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें