Shraddha Kapoor ने दशहरा के खास दिन पर खरीदी नई गाड़ी-लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका, रकम सुन होजाएंगे आप हैरान
स्त्री 2 की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर ने मंगलवार को दशहरे के खास मौके पर खुद को दिया एक बड़ा तोहफा दिया। अभिनेत्री ने भारी भरकम कीमत देखकर खरीदी नई गाड़ी, लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका। Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर उन स्टार किड्स में से है, जिन्होंने खुद के
स्त्री 2 की शूटिंग में व्यस्त बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर ने मंगलवार को दशहरे के खास मौके पर खुद को दिया एक बड़ा तोहफा दिया। अभिनेत्री ने भारी भरकम कीमत देखकर खरीदी नई गाड़ी, लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका।
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर उन स्टार किड्स में से है, जिन्होंने खुद के दम पर अपनी पहचान बॉलीवुड में बनाई है। और कदम रखने के बाद उन्होंने अपने आप को साबित भी किया है की वो किसी से कम नहीं है। लगातार डेब्यू करने के बाद से सुपर हिट्स देने तक उन्होंने कई फिल्मों में अपनी छाप असली जिंदगी में भी छोड़ी हैं। आशिकी 2 की स्टार आरोही उर्फ श्रद्धा कपूर ने हाल ही में एक न्यू स्पोर्ट्स कार खरीदी है खुद के दम पर। कर की रकम सुन आप भी होजाएंगे हैरान। जी हां। इस स्पोर्ट्स कार की कुल रकम है 4 करोड़ रूपये।
और इस सुपर कार को उन्होंने दशहरा के खास मौके पर खरीद कर और चार चांद लगा दी है। इसी को लेकर उनकी एक दोस्त ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट सांझा किया है।
https://www.instagram.com/p/Cyx52yMo27e/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==
“आज का दिन मेरे लिए वास्तव में एक खास दिन है! जैसा कि हम यकीन नही कर पा रहे की हम इसे टैलेंटेड श्रद्धा कपूर को ह्यूराकन टेक्निका डिलीवर करने की तैयारी कर रहे हैं, मैं वर्षों से इस कंपनी के निर्माण की अपनी इस कठिन यात्रा को याद करते हुए इमोशंस से भर जाने के अलावा कुछ नहीं कर सकता हूं। यह है मुंबई में एक अविस्मरणीय पहली बार – एक असाधारण महिला को एक लेम्बोर्गिनी बेची गई,” श्रद्धा कपूर के दोस्त ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की।
“एक सुपरकार कभी भी सिर्फ एक कार नहीं होती – यह बाधाओं को तोड़ने और निडरता से अपने सपनों को पूरा करने का प्रतीक है। और इसकी चाबियां ऐसी उच्च उपलब्धि हासिल करने वाली महिला को सौंपना मुझे कई स्तरों पर गर्व महसूस कराता है। यहां मौजूद हर छोटी लड़की जो जिंदगी में आगे बढ़ रही को उन सभी महिलाओं, बच्चों को श्रद्धा की यात्रा देख प्रेरणा जरूर मिलेगी” उन्होंने आगे कहा। लेम्बोर्गिनी ह्यूराकन टेक्निका को भारत में अगस्त 2022 में लॉन्च किया गया था।
श्रद्धा कपूर ने दिया रिप्लाई
श्रद्धा कपूर ने जवाब देते हुए कहा, “इन दयालु शब्दों के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। और आप जैसी सबसे ज्यादा इंस्पिरेशनल, बॉसवुमन से बहुत कुछ सीखने मिलता है और ये तरीफें आपके तरफ से आना का मतलब बहुत कुछ होता हैं !!!
श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
काम के वर्क फ्रंट पर बात करें तो, श्रद्धा कपूर के पास मैडॉक फिल्म्स के साथ स्त्री 2 है। उन्हें आखिरी बार तू झूठी मैं मक्कार में देखा गया था।