श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना के सामने उड़ाया पत्नी आकांक्षा का मजाक, 'दिल की बेवफाइयां' कहकर कसा तंज!

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना के सामने उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला को लेकर ऐसा तंज कसा कि हर कोई हैरान रह गया। 'दिल की बेवफाइयां' का जिक्र करते हुए श्रद्धा ने गौरव की जमकर खिंचाई की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

By ·

श्रद्धा आर्या ने गौरव खन्ना के सामने उड़ाया पत्नी आकांक्षा का मजाक, 'दिल की बेवफाइयां' कहकर कसा तंज!

टीवी की दुनिया में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या इन दिनों अपने नए शो 'दिल की बेवफाइयां' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में वह पहली बार 'बिग बॉस 19' के विनर और टीवी एक्टर गौरव खन्ना के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। दोनों की नई जोड़ी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। लेकिन शो के प्रमोशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल, श्रद्धा ने गौरव खन्ना के सामने ही उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला को लेकर ऐसा मजाक किया कि वहां मौजूद लोग हंसने लगे।

श्रद्धा आर्या ने गौरव पर कसा तंज

दरअसल, 'दिल की बेवफाइयां' के प्रमोशन के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। इस दौरान मीडिया ने कलाकारों से शो के टाइटल को लेकर दिलचस्प सवाल पूछा। उनसे कहा गया कि शो का नाम 'दिल की बेवफाइयां' है, तो असल जिंदगी में उनके साथ कितनी बेवफाइयां हुई हैं? इस सवाल पर गौरव खन्ना ने श्रद्धा आर्या की तरफ इशारा करते हुए उन्हें जवाब देने के लिए कहा।

https://www.instagram.com/reel/Df2acCkK3jF/?evlk=MW5qYThzcGN4M2R6MA==

इसके बाद श्रद्धा ने मजाकिया अंदाज में गौरव की तरफ इशारा करते हुए कहा, 'मेरी दिल की बेवफाइयां का तो टाइम खत्म हो गया, लेकिन इनका अभी चल रहा है।' श्रद्धा का यह जवाब सुनते ही गौरव खन्ना जोर-जोर से हंसने लगे। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

आकांक्षा ने किया था तलाक का खुलासा

श्रद्धा का यह तंज इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें सुर्खियों में हैं। आकांक्षा ने 27 जून को रियलिटी शो 'लॉक अप 2' के प्रीमियर के दौरान खुलासा किया था कि दोनों अलग होने और तलाक लेने का फैसला कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि वे पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे थे और यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है।

24 नवंबर से शुरू होगा नया शो

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा आर्या और गौरव खन्ना एकता कपूर के नए शो 'दिल की बेवफाइयां' में जानकी और मानव के किरदार में नजर आएंगे। यह एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा है, जिसमें शादीशुदा जिंदगी, रिश्तों और पति-पत्नी की अलग-अलग इच्छाओं को दिखाया जाएगा। शो का प्रसारण 24 नवंबर से रात 9 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि पर्दे पर इस नई जोड़ी को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें