टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह का हुआ निधन, 60 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह (TV actor Ruturaj Singh) का निधन हो गया। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। अस्पताल में अग्नाशय से जुड़ी किसी समस
टीवी अभिनेता ऋतुराज सिंह (TV actor Ruturaj Singh) का निधन हो गया। उन्होंने 1993 में टीवी पर प्रसारित होगी अपनी बात, ज्योति, हिटलर दीदी, शपथ, वॉरियर हाई, आहट और अदालत, दीया और बाती हम जैसे कई भारतीय टीवी शो में अपनी अलग-अलग भूमिकाएं निभाई हैं। अस्पताल में अग्नाशय से जुड़ी किसी समस्या का इलाज कराने के लिए भर्ती थे। जब वह वहां से लौट रहे थे, तभी उन्हें सीने में दिक्कत हुई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
Rituraj Singh death: ग्लैमर इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आ रही है। एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है। उनकी उम्र 59 साल थी। कार्डियक अरेस्ट के कारण उन्होंने 19 फरवरी की रात अंतिम सांस ली। एक्टर ने ‘अपनी बात’, ‘ज्योति’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट’, ‘अदालत’, ‘दीया और बाती’ जैसे तमाम शोज में नजर आ रहे थे। आखिरी बार इन्हें रूपाली गांगुली के साथ ‘अनुपमा’ में देखा गया था, जिसमें इन्होंने एक रेस्टोरेंट के सख्त मालिक का किरदार निभाया था।
ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतुराज सिंह की कार्डियक अरेसट् के कारण मौत हुई है। वह केवल 59 साल के थे। और कुछ समय से अग्नाशय संबंधित समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके अचानक यूं चले जाने से न सिर्फ परिवारवालों को बल्कि उनके फैन्स को भी गहरा धक्का लगा है। क्योंकि वह उन्हें दोबारा शो में देखने की आस लगाए बैठे थे। उनका यूं अचानक चले जाना, टीवी जगत के लिए भारी क्षति है।
अस्पताल में ऋतुराज भर्ती थे
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतुराज सिंह अग्नाशय से जुड़ी किसी बीमारी से पीड़ित थे और अस्पताल में भर्ती थे। कल रात यानी 19 फरवरी को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और मौत हो गई। लोगों और करीबियों ने उनके निधन पर शोक जताया है। साथ ही परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक्टर के अच्छे दोस्त अमित बहल ने इस खबर की पुष्टि की है और दुख जताया है।
अस्पताल से लौटते समय हुआ निधन
अमित बहल ने बताया, ‘हां, कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उन्हें कुछ समय से अग्नाशय के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर लौटने के दौरान कार्डियक कॉम्प्लीकेशन्स हुईं और वह गुजर गए।’ इनके पहले ‘अनुपमा’ में दोस्त की भूमिका में नजर आए नितेश पांडे का भी निधन हुआ था। उनकी उम्र 51 साल थी। उनकी भी मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई थी।