एक समय थी बाॅलीवुड की टाॅप हीरोइन में शुमार, अब गूगल में नौकरी कर रही है यह एक्ट्रेस
बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस रहते हैं जो आते ही फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम लेती है। लेकिन कुछ समय बाद यह एक्टर और एक्ट्रेस एकदम से गायब हो जाती है। कुछ ऐसा ही बाॅलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मयूरी कांगो के साथ हुआ था। जो एक समय बाॅलीवुड की टाॅप हीरोइन [.
बाॅलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस रहते हैं जो आते ही फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम लेती है। लेकिन कुछ समय बाद यह एक्टर और एक्ट्रेस एकदम से गायब हो जाती है। कुछ ऐसा ही बाॅलीवुड इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मयूरी कांगो के साथ हुआ था। जो एक समय बाॅलीवुड की टाॅप हीरोइन में शुमार थी। लेकिन अब एकदम से वो गायब हो गई है। आईये जानते है उनके बारे में।
महेश भट्ट ने किया था लांच
चकाचौंध की दुनिया से दूर अब इंटरनेशनल कंपनी में मयूरी बड़े पोस्ट पर काम कर रही हैं। अगर मयूरी के बॉलीवुड करियर पर गौर करें तो फिल्ममेकर महेश भट्ट ने उन्हें अपनी फिल्म से लॉन्च किया था। महेश भट्ट उन दिनों अपनी फिल्म पापा कहते हैं पर काम कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें एक ऐसे चेहरे की तलाथ थी जो नया और मासूम हो।
मयूरी कांगो के रूप में महेश भट्ट की तलाश पूरी हो गई।महेश भटट् ने पहली बार मयूरी को उनकी डेब्यू फिल्म में देखा था जो फ्लॉप साबित हुई। लेकिन महेश भट्ट के दिल में मयूरी की एक्टिंग घर कर गई थी। महेश भट्ट ने कहा बस ये नीली आंखों वाली लड़की ही मेरी फिल्म की हीरोइन बनेगी।फिल्म बनी और सुपरहिट साबित हुई।
अब गूगल में नौकरी कर रही है
फिल्म ने मयूरी कांगो को टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया था। मयूरी कांगो का बॉलीवुड में डेब्यू इतना सुपरहिट रहा कि लोगों को लगने लहगा इंडस्ट्री में वो बाकी टॉप की एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर देंगी। पहली फिल्म से रातोंरात स्टार बनने वाली मयूरी कांगो को फिर वैसा रोल नहीं मिला जैसा वो चाहती थीं।
मयूरी उसके बाद फिल्मों में छोटे-छोटे रोल कर अपना गुजारा करने लगीं। उन्हें लगता था देर-सबेर अच्छे रोल जरूर मिलेंगे लेकिन उनका ये इंतजार लंबा होता चला गया। ये इंतजार इतना लंबा हो गया कि मयूरी ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना लिया। मयूरी की किस्मत भी इतनी खराब निकली की आधी फिल्में तो रिलीज ही नहीं हो पाईं। इस सबसे निराश होकर एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दिया और एनआरआई आदित्य ढिल्लन से शादी की और न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गईं। एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क से ही मार्केटिंग में एमबीए भी किया. मयूरी का एक बेटा भी है।