करोड़ों रुपये की कमाई करने वाले शाहरुख को पहली सैलरी के रूप में 50 रुपये मिले थे, इंटरव्यू में किया खुलासा
शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह माने जाते हैं उन्होंने बॉलीवुड में कई एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। जिसके कारण वह बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टरों में से एक भी माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान को पहली सैलरी के रूप केवल ₹50 मिले थे जिसका खुलासा उन्होंने [...]
शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह माने जाते हैं उन्होंने बॉलीवुड में कई एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी है। जिसके कारण वह बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टरों में से एक भी माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान को पहली सैलरी के रूप केवल ₹50 मिले थे जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था लिए जानते हैं इसके बारे में और विस्तार से।
कॉन्सर्ट में किया था काम
पीटीआई के साथ एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दौर के बारे में एक दिलचस्प बात बताई। उन्होंने खुलासा किया कि उनकी शुरुआती तनख्वाह केवल 50 रुपये थी। सिंगर पंकज उदास के म्यूजिक कंसर्ट में उन्होंने मैनेजर के रुप में काम किया था। इस काम के बदले में उन्हें 50 रुपए मिले थे। अपनी पहली कमाई से शाहरुख आगरा का ताज महल देखने गए थे।l
डंकी की तैयारियों में जुटे
शाहरुख पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की सफलता के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म डंकी की तैयारी में लगे हैं। डंकी से उनके फैंस को बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजकुमार हिरानी कर रहे हैं।
राजू हिरानी के साथ कई सफल एक्टर्स काम कर चुके हैं। लेकिन शाहरुख उनके साथ पहली बार फिल्म डंकी में काम कर रहे हैं। शाहरुख के अलावा फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी जैसे मंझे हुए कलाकार देखने को मिलेंगे।