रणबीर के अलावा किसी को भी नहीं पता था फिल्म Animal की पूरी स्टोरी, इस एक्टर ने किया खुलासा
इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अब तक 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। अब फिल्म से जुड़े एक और किस्से के [...]
इन दिनों रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर अब तक धमाकेदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने अब तक 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए है। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद कई खुलासे हो रहे हैं। अब फिल्म से जुड़े एक और किस्से के बारे में फिल्म के अभिनेता सिध्दांत ने खुलासा किया है। जिसके बारे में सुनकर हर कोई हैरानी जता रहा है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
स्टोरी किसी को पता नहीं था
सिद्धांत ने फिल्मी को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने इस फिल्म की पूरी कहानी सिर्फ रणबीर कपूर को सुनाई थी। बाकी किसी एक्टर को इस फिल्म की स्टोरी के बारे में नहीं पता था। सिद्धांत ने कहा, ‘डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का काम करने का यही तरीका है। वो किसी को पूरी कहानी नहीं बताते।’
उन्होंने आगे कहा कि हम सभी एक्टर्स जब मिलते थे तब आपस में अपने-अपने किरदारों को जानकार पूरी कहानी समझने की कोशिश करते थे। बाद में जब हमें पता चला कि अनिल कपूर सर को भी फिल्म की पूरी कहानी नहीं पता है तो हमें बुरा लगना बंद हो गया।
रणबीर ने काफी हेल्प की
सिद्धांत ने बताया, ‘रणबीर सेट पर अपने किरदार की पूरी तरह तैयारी करके आते थे। हम दिल्ली की भीषण गर्मी में पटौदी पैलेस में बने एक ग्लास हाउस में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।इस गर्मी में हमें एक इंटेंस सीन शूट करना था। मुझे लगा ब्रेक टाइम में रणबीर अपनी वैनिटी में जाकर रिलैक्स करेंगे पर वो वहीं कैमरामैन के पीछे बैठकर मेरी मदद करते थे। वो वहां बैठे रहते थे ताकि मेरे सीन में मेरे रिएक्शन सहीं से शूट हों। इसे प्रोफेशनलिज्म कहते हैं।