Omg! एक बच्चे की मां निकलीं अरबाज खान नई नवेली दुल्हन, खानदान में मचा था क्लेश, अलवीरा-अर्पिता नहीं चाहती थीं…
Arbaaz khan- Sshura khan: अरबाज खान और शूरा खान ने जब शादी की तो ये सबके लिए काफी चौकाने वाला था। शादी के पहले तक खबरें आ रही थीं कि अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ डेट कर रहे हैँ। लेकिन इसके बाद अचानक खबर आती है कि वो मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को अपना [...]
Arbaaz khan- Sshura khan: अरबाज खान और शूरा खान ने जब शादी की तो ये सबके लिए काफी चौकाने वाला था। शादी के पहले तक खबरें आ रही थीं कि अरबाज खान जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ डेट कर रहे हैँ। लेकिन इसके बाद अचानक खबर आती है कि वो मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को अपना हमसफर बना रहे हैं।
शादी के बाद तक ऐसा लग रहा था कि सबकुछ ठीक है लेकिन अब एक चौकाने वाली खबर सामने आई है। जूम की एक रिपोर्ट है कि अरबाज खान की शादी को लेकर उनके घर में काफी बवाल मचा रहा था।
घरवाले नहीं चाहते थे कि अरबाज और शूरा की शादी हो। खास तौर पर बहन अलवीरा और अर्पिता इस शादी से खुश नहीं थे। इसके कारण कुछ और नहीं बल्कि शूरा खान का पास्ट था।
एक बच्ची की मां है शूरा खान
उस वक्त शायद ही कोई ये बात जानता था कि शूरा खान की ये पहली नहीं बल्कि दूसरी शादी है। उनका एक तलाक हो चुका है और उनकी एक बच्ची भी है। जी हां, खबरों की मानें तो कथित तौर पर शूरा खान ने ये बात पूरे खानदान से छिपाकर रखी थी कि वो तलाकशुदा है और उसकी पिछली शादी से उसकी एक आठ साल की बच्ची है।
अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा अग्निहोत्री को इस बारे में पता चला, तो वे महिला से नाराज हो गए। हालांकि इसके बाद शादी हुई थी। सलमान खान को भी एक बार मस्ती में कहते हुए सुना गया था कि अरबाज आजकल किसी की नहीं सुनते हैं।
क्या होगा आगे
अब देखने वाली बात होगी कि शूरा खान अरबाज खान को लेकर किस तरह की अपडेट सामने आती है। फिलहाल दोनों साथ में खुश हैं और अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैँ। अरबाज खान ने पहली शादी मलाइका अरोड़ा से की थी जो कि इस वक्त अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।