नितेश तिवारी की रामायण से बाहर हुए अमिताभ बच्चन? अब ये स्टार निभाएगा दशरथ का किरदार!

दंगल निर्देशक नितेश तिवारी कुछ समय से लगातार खबरों का हिस्सा है। वो अपने ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण को लेकर बिजी हैं और लगातार स्टार्स की कास्टिंग कर रहे हैँ। कई सितारों के नाम इस लिस्ट में सामने आ चुके हैं। Ramayan Update: हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म के लिए नितेश तिवारी [...]

By Shaikh Almina · 14/2/2024

दंगल निर्देशक नितेश तिवारी कुछ समय से लगातार खबरों का हिस्सा है। वो अपने ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण को लेकर बिजी हैं और लगातार स्टार्स की कास्टिंग कर रहे हैँ। कई सितारों के नाम इस लिस्ट में सामने आ चुके हैं।

Ramayan Update: हाल ही में खबर आई थी कि इस फिल्म के लिए नितेश तिवारी को उनके दशरथ मिल गए हैँ। जी हां, खबर आई थी कि सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इस फिल्म में दशरथ का दमदार किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है कि अमिताभ बच्चन के फैंस निराश होने वाले हैं।

जी हां, पता चला है कि उनको रामायण के राम अरुण गोविल ने रिप्लेस कर दिया है। खबर हैं कि अरुण गोविल इस फिल्म में दमदार किरदार निभाने वाले हैं और इसके लिए वो तैयार हैं।

ईटाइम्स के मुताबिक नितेश तिवारी ने निर्देशित इस फिल्म के लिए बिग बी नहीं बल्कि अरुण गोविल से संपर्क किया गया है। तो आख़िरकार आज की रामायण और पुराने रामानंद सागर की रामायण के बीच एक कनेक्शन होने जा रहा है! अब देखने वाली बात होगी कि अरुण को लेकर आधिकारिक ऐलान आखिरकार कब होता है।

अरुण गोविल की तरफ से भी किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। चल रही अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाते नजर आएंगे, लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका निभाएंगी और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा की भूमिका में नजर आएंगी।

इसके अलावा राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर नजर आने वाले हैँ। अगर ये फिल्म बनती है तो इतना तय है कि ये बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने का काम करने वाली है।

फिल्म को लेकर कई सितारे एक साथ नजर आने वाले हैं और ये बॉलीवुड का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है। नितेश तिवारी ने दंगल जैसी धाकड़ फिल्म दी है और इस फिल्म का रिकॉर्ड आजतक नहीं टूट पाया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full