Exclusive: ‘ मां बनने का सुख चाहती हैं शोभिता’, नागा चैतन्य से डेटिंग की अफवाहों के बीच बड़ा खुलासा
शोभिता इन दिनों हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि वे अपने जीवन में क्या करना चाहती हैं? Shobita Dhulipala on Feeling Motherhood: शोभिता धुलिपाला एक के बाद एक बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर दर्शकों क
शोभिता इन दिनों हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि वे अपने जीवन में क्या करना चाहती हैं?
Shobita Dhulipala on Feeling Motherhood: शोभिता धुलिपाला एक के बाद एक बेहतरीन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर दर्शकों का दिल जीत रही हैं। अभिनेत्री आखिरी बार वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ में नजर आईं, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से काफी सुर्खियां बटोरीं। शोभिता इन दिनों हॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं, अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि वे अपने जीवन में क्या करना चाहती हैं? शोभिता ने इस सवाल का दिलचस्प जवाब दिया।
मां बनना चाहती हैं शोभिता
शोभिता ने बातचीत के दौरान पूछा गया कि वे अपने जीवन में क्या करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि मैं जिस अनुभव का इंतजार कर रही हूं, वह मातृत्व है। जब भी यह खूबसूरत समय आएगा, तो वह आश्चर्यजनक होगा।’ अभिनेत्री का यह बयान उस समय आया है, जब उनकी नागा चैतन्य से डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने कुछ समय पहले अपनी डेटिंग अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी थी।
शोभिता ने कहा, ‘जो लोग बिना जानकारी के बोलते हैं, मुझे नहीं लगता कि मुझे उन्हें जवाब देने की जरूरत है, जब मैं कोई गलत काम नहीं कर रही हूं, तो मुझे चीजों को स्पष्ट करने की जरूरत महसूस नहीं होती।’
हॉलिवुड डेब्यू करने जा रहीं शोभिता
शोभिता धूलिपाला हॉलीवुड फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। अभिनेत्री देव पटेल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मंकी मैन’ में नजर आएंगी। यह एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म से देव पटेल बतौर निर्देशक डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म जॉर्डन पील के मंकीपॉ और यूनिवर्सल के जरिए रिलीज होगी। इस फिल्म में मकरंद देशपांडे, सिकंदर खेर, शार्ल्टो कोपले, पितोबाश, विपिन शर्मा, अदिति कालकुंटे और अश्विनी कालसेकर भी हैं।
‘मंकी मैन’ का निर्माण देव पटेल, जोमन थॉमस, जॉर्डन पील, विन रोसेनफेल्ड, इयान कूपर, बेसिल इवानिक, एरिका ली, क्रिस्टीन हैबलर और अंजय नागपाल के जरिए किया गया है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म भगवान हनुमान की कथा से प्रेरित है।
शोभिता धूलिपाला का वर्कफ्रंट
शोभिता के वर्कफ्रंट की बात करें, तो अभिनेत्री जोया अख्तर और रीमा कागती की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन 2’ के अलावा ‘मेड इन हेवन’ और ‘द नाइट मैनेजर’ वेब शो और ‘मन राघव 2.0’, ‘कालाकांडी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा में भी नजर आएंगी। ‘जिगरा’ फिल्म का निर्देशन वासन बाला के जरिए किया गया है।