Shivangi Joshi एक बार फिर टीवी पर करेंगी वापसी, Ekta Kapoor के इस शो में मिला अहम किरदार
Shivangi Joshi To Make Comeback In 2023: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अपने नायरा के किरदार में उन्होंने मन मोह लिया। बाद में बालिका वधू मीना आनंदी का भी किरदार निभाया था। जिसे भी लोगो
Shivangi Joshi To Make Comeback In 2023: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में अपने नायरा के किरदार में उन्होंने मन मोह लिया। बाद में बालिका वधू मीना आनंदी का भी किरदार निभाया था। जिसे भी लोगों ने खूब प्यार दिया था। उसके बाद से शिवांगी दिखाई नहीं दी। लेकिन उनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों की माने तो जल्दी ही शिवांगी जोशी, एकता कपूर के शो में एंट्री कर के टीवी पर एक बार फिर वापसी करने वाली हैं।
‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ से शिवांगी करेंगी कमबैक
सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो शिवांगी जोशी एकता कपूर के अपकमिंग सीरियल ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ में अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं। जानकारों की मानें तो उन्हें ओपनिंग एपिसोड में ही दिखाया जायेगा। जिससे इस शो को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। इस सीरियल में शिवांगी डबल रोल में नजर आएंगी। इसकी ओपनिंग एपिसोड की प्लानिंग ग्रैंड रखने की हो रही है। कहा जा रहा है की पहला एपिसोड एक घंटे का होगा जिससे सीरियल की नीव रखने में मदद मिलेगी। वह राजपरी का रोल निभाएंगी। शो की शूटिंग सात दिनों के अन्दर अंदर की जाएगी।
फरवरी में टेलीकास्ट होगा शो
शिवांगी जोशी ने मीडिया से बातचीत में बताया की फरवरी महीने में उनका एक बड़ा प्रोजेक्ट आने वाला है। उनके इस इशारे के बाद लोगों ने कयास लगाया है की ये प्रोजेक्ट एकता कपूर का सीरियल ‘ब्यूटी एंड द बीस्ट’ ही है। अटकलें लगाई जा रही हैं की एकता के अपकमिंग शो में शालीन भनोट भी नजर आ सकते हैं।