Breaking: बिग बॉस 16 फेम शिव ठाकरे क्यों बने भिखारी? सड़कों पर भीख मांगते हुए वायरल हुआ वीडियो

Shiv Thakare: बिग बॉस 16 फेम एक्टर शिव ठाकरे को भला कौन नहीं जानता है. बिग बॉस मराठी के विजेता रहने के बाद शिव ठाकरे बिग बॉस के रनरअप भी बने थे. वहीं शिव ठाकरे इन दिनों छोटे पर्दे के मशहूर डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 11 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे [...]

By Sakshi Pandey · 6/2/2024

Shiv Thakare: बिग बॉस 16 फेम एक्टर शिव ठाकरे को भला कौन नहीं जानता है. बिग बॉस मराठी के विजेता रहने के बाद शिव ठाकरे बिग बॉस के रनरअप भी बने थे. वहीं शिव ठाकरे इन दिनों छोटे पर्दे के मशहूर डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा सीजन 11 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. हालांकि इसी बीच Shiv Thakare का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें शिव सड़कों पर भीख मांगते नजर आ रहे हैं.

शिव का वायरल वीडियो

शिव ठाकरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है. जिसमें शिव ठाकरे का गेटअप पूरी तरह से चेंज हो चुका है. शिव की टीम ने उन्हें फिल्म आई के एक्टर का लुक दिया है. जिसमें शिव सड़कों पर घूमकर भीख मांगते दिखाई दे रहे हैं. वहीं शिव को देखकर कई लोग बुरी तरह से डर गए हैं.

शिव ठाकरे का प्रैंक

बता दें कि, ये वीडियो खुद शिव ठाकरे ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें वो अजीब से लुक में सड़कों पर लोगों से भीख मांग रहे हैं. वहीं उन्हें देखकर कई लोग चिल्ला पड़े हैं. खासकर लड़कियां शिव का लुक देखकर डर गई. तो वहीं ऑटो में बैठी एक आंटी जोर-जोर से चिल्लाने लगी. हालांकि इसी बीच एक रिक्शा वाले ने शिव को पैसे भी दिए. जिसके बाद लोग उस रिक्शा वाले की खूब तारीफ कर रहे हैं.

यूजर्स ने किया कमेंट

शिव की वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, रिक्शा वाले काका ने दिल जीत लिया. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, आंटी का रिएक्शन. शिव के एक फैन ने कमेंट किया, प्रैंक करो तो ऐसा करो कि सब डर जाएं. वहीं कई सेलेब्स ने भी इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full