Bigg Boss 16: शिव ठाकरे ने प्रियंका चाहर चौधरी को “सिद्धार्थ शुक्ला का कॉपी” कहा, दर्शकों ने कहा –”इसे कॉम्प्लीमेंट समझो”

Bigg Boss 16 Shiv Thakre Troll For Taking Siddharth Shukla Name: सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाना वाला शो बिग बॉस 16 इन दिनों हर हफ्ते बवाल मचा रहा है। बीते दिनों बिग बॉस 16 में नॉमिनेशन था। जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी,टीना दत्ता,शिव ठाकरे,और शालीन भनोट को घर से बाहर होने के लिए

By ·

Bigg Boss 16 Shiv Thakre Troll For Taking Siddharth Shukla Name: सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जाना वाला शो बिग बॉस 16 इन दिनों हर हफ्ते बवाल मचा रहा है। बीते दिनों बिग बॉस 16 में नॉमिनेशन था। जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी,टीना दत्ता,शिव ठाकरे,और शालीन भनोट को घर से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया गया था। इसी दौरान शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी में जमकर बहस हो गई। इस बहस के दौरान शिव ठाकरे ने ऐसी बात कह दी की उसके बाद शिव ठाकरे खुद ही सोच रहे होंगे की ये उन्होंने क्या कह दिया। शो में उन्होंने प्रियंका चौधरी को सिद्धार्थ शुक्ला का कॉपी कहकर पुकारा। बस फिर क्या था, शिव ठाकरे सिध्दार्थ शुक्ला के फैंस के निशाने पर आ गए। नेटीजंस उन्हें इस बर्ताव के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Shiv Thakre calls Priyanka Chahar Choudhary as Siddharth Shukla copy

नॉमिनेशन प्रक्रिया में क्या हुआ

बता दें बिग बॉस 16 में नॉमिनेट हुई शिव ठाकरे,प्रियंका चाहर चौधरी, टीना दत्ता और शालीन भनोट अपने नॉमिनेशन प्रक्रिया से गुजर ही रहे थे की शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी के बीच भिड़ंत हो गई।प्रियंका ने कहा की पूरा घर उनके खिलाफ खेल रहा है। प्लानिंग एंड प्लॉटिंग कर रहे हैं। यहां को मंडली ने मुझे ही अपना निशाना बना दिया है। उनकी ये बात सुनते ही शिव ठाकरे गुस्से से चिल्लाते हुए आए और उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला का कॉपी कहा। ये सुनकर प्रियंका ने उन्हें चुप रहने को भी कहा। लेकिन बार बार माना करने पर भी शिव नहीं माने।

सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे जमकर हुए ट्रोल

शिव ठाकरे के बयान के बाद की प्रियंका सिद्धार्थ शुक्ला की कॉपी है। सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों ने उन्हें ट्विटर पर बुरी तरह से ट्रोल कर दिया है।लोगों का कहना है की “शिव ठाकरे ने अपनी बातों में सिद्धार्थ शुक्ला को घसीट लाए, जिनका इससे कोई लेना देना नही है। शिव आज बहुत नीचे गिर गया है।” एक यूजर ने तो लिखा की शिव ठाकरे में सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लेकर बहुत ही चीप गेम खेला है। खैर प्रियंका के बार बार मना करने के बाद भी नहीं मानने से एक बात तो साफ हो गई है की की शिव इशारों में प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस 16 का विजेता घोषित कर दीया है। कुछ यूजर ने गुस्सा दिखाते हुए उसे घर से बाहर निकालने की मांग की है।

प्रियंका चाहर चौधरी को मिला फायदा

इस बयानबाजी और टिप्पणी से जहां शिव ठाकरे को भारी नुकसान हुआ है हैं प्रियंका चौधरी को बहुत बड़ा फायदा हुआ है। दर्शकों ने उनके रवैए को सही ठहराया है। ऐसा करने से फैंस के दिल में उनके लिए रिस्पेक्ट अब और बढ़ गई है। लोगों ने कहा की अनजाने में ही सही शिव ठाकरे ने प्रियंका चाहर चौधरी को बिग बॉस 16 का विजेता बना दिया है।जैसे सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस सीजन 13 के विनर थे ठीक उसी तरह प्रियंका चाहर चौधरी भी बिग बॉस 16 की विनर बन जायेंगी।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें