‘किसी का भाई किसी की जान’ से Shehnaaz Gill का फर्स्ट लुक आया सामने, साड़ी में खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' को लेकर इन दिनों सलमान खान काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़े कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक और अपडेट फिल्म को लेकर सामने आई है। बॉलीवुड में पहली बार काम करने जा रही शहनाज गिल इस फिल्म में सलमान [...]

By Akanksha Pandey · 30/1/2023

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर इन दिनों सलमान खान काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़े कई अपडेट्स सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक और अपडेट फिल्म को लेकर सामने आई है। बॉलीवुड में पहली बार काम करने जा रही शहनाज गिल इस फिल्म में सलमान के साथ नजर आएंगी। इसी दौरान शहनाज़ गिल का फर्स्ट लुक सामने आया है। फैंस उनके इस अवतार पर एकदम फिदा हो गए हैं। इस वक्त उनका ये लुक काफी वायरल हो गया है।

सलमान खान की फिल्म में नजर आएंगी शहनाज

Shehnaaz Gill First Look Went Viral

बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। शहनाज गिल का इस फिल्म से जुड़ा फर्स्ट लुक लोगों को खूब रास आ रहा है। बता दें सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में शहनाज गिल साड़ी पहने हुए सलमान के साथ नजर आ रही हैं।इस पोस्ट में जस्सी गिल, पलक तिवारी के अलावा राघव जुयाल भी दिखाई दे रहे हैं। शहनाज ने हल्के हरे रंग की साड़ी पहने हुए हैं और सलमान खान का हाथ पकड़े हुए हैं। चेहरे पर स्माइल लिए शहनाज की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। उनका ये लुक सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है।

इस दिन होगी फिल्म रिलीज

सलमान खान की आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फैंस के लिए ईद के मुबारक मौके यानी 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म से जुड़ा टीजर भी लॉन्च किया गया था। इस टीजर को देखकर फैंस में एक बार फिर सलमान खान को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं। आपको बता दें इस फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज़ गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल आदि स्टार्स नजर आएंगी। गौरतलब है की शहनाज इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full