Exclusive: सलमान खान के बाद रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं शहनाज गिल, कहा – मैं उनसे कभी नहीं मिली मगर…

Shehnaaz Gill: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने बेबाक अंदाज की वजह से फैंस में काफी मशहूर हैं. वहीं गुजरता साल शहनाज के लिए काफी लकी साबित हुआ है. इस साल शहनाज (Shehnaaz Gill) ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बड़े पर्दे पर कदम रखा. जिसके बाद शहनाज [...]

By Sakshi Pandey · 29/12/2023

Shehnaaz Gill: बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल अपने बेबाक अंदाज की वजह से फैंस में काफी मशहूर हैं. वहीं गुजरता साल शहनाज के लिए काफी लकी साबित हुआ है. इस साल शहनाज (Shehnaaz Gill) ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बड़े पर्दे पर कदम रखा. जिसके बाद शहनाज थैंक्यू फॉर कमिंग में भी नजर आई थीं. ऐसे में नए साल के आगाज से पहले शहनाज ने अपने दिल का हाल बयां किया है.

2023 में कितनी बदली शहनाज

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शहनाज ने बताया कि, “2023 में काफी कुछ बदला है. जिंदगी के प्रति उनका नजरिया भी तब्दील हो गया है. शहनाज का कहना है कि, मैं अब पूरी तरह से नहीं तो थोड़ा और परिपक्व हो गई हूं. पहले मैं बहुत बचकानी हरकते करती थीं. लेकिन अब मैं कुछ स्थितियों को बेहतर तरीके से संभालना और निपटना जानती हूं.”

सुपरस्टार्स के साथ करना है काम

इस बातचीत के दौरान शहनाज ने बताया कि, “सलमान खान के साथ काम करने के बाद वो फिल्म इंडस्ट्री के बाकी सुपरस्टार्स के साथ भी स्क्रीन शेयर करना चाहती हैं. शहनाज का कहना है कि, मैं सभी सुपरस्टार्स के साथ काम करना चाहती हूं. लेकिन अगर मैंने किसी का नाम सोचा है, तो वो रणबीर कपूर हैं. मैं उनसे पर्सनली कभी नहीं मिली हूं. मैंने उन्हें कई कार्यक्रमों में दूर से देखा है.”

ऑडिशन के लिए हूं तैयार

शहनाज गिल को अच्छा रोल पाने के लिए ऑडिशन देने से भी कोई एतराज नहीं है. शहनाज के अनुसार, “मुझे पता चल गया है कि अच्छी फिल्में और किरदार पाने के लिए ऑडिशन देना एकमात्र तरीका है. मैं बिग बॉस से पहले कभी ऑडिशन देने नहीं गई. लेकिन अब मैं ऑडिशन देने के लिए तैयार हूं. पहले मुझे ऑडिशन की कीमत नहीं पता थी. मगर अब पता है.”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full