रिलेशनशिप में आना चाहती हैं Shehnaaz Gill? कहा- ‘मुझे बॉयफ्रेंड चाहिए…’

Desi Vibes With Shehnaaz Gill: शाहनाज गिल ने जब ‘बिग बॉस 13' में एंट्री की थी, तब उन्हें कोई नहीं जानता था, लेकिन आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फैंस का उनके लिए प्यार बेशुमार है। ‘बिग बॉस 13' में शहनाज गिल को दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार हो गया था। दो

By Team Khana Talkies · 10/2/2023

Desi Vibes With Shehnaaz Gill: शाहनाज गिल ने जब ‘बिग बॉस 13’ में एंट्री की थी, तब उन्हें कोई नहीं जानता था, लेकिन आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फैंस का उनके लिए प्यार बेशुमार है। ‘बिग बॉस 13’ में शहनाज गिल को दिवंगत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला से प्यार हो गया था। दोनों की केमिस्ट्री भी लोगों को खूब पसंद थी, लेकिन अब सिद्धार्थ की मौत के 2 साल बाद शहनाज गिल एक बार फिर रिलेशनशिप में आना चाहती हैं और उन्होंने खुद इसका खुलासा किया है।

Shehnaaz Gill के शो में पहुंचे शाहिद कपूर

दरअसल, शहनाज गिल का शो ‘देसी वाइब्स’ इन दिनों खूब सुर्खियों में है। हाल ही में शो में एक्टर शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज ‘फर्जी’ को प्रमोट करने पहुंचे थे। इस दौरान शहनाज ने शाहिद को बताया कि उनका भाई शहबाज (Shehnaaz Gill Brother Shehbaz) उनका बहुत बड़ा फैन है और उसने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा है कि वह शाहिद के साथ शूटिंग करने जा रहा है। ये सुनकर शाहिद उनके भाई को बुला लेते हैं और उनसे बातचीत कर लेते हैं।

Shehnaaz Gill को चाहिए बॉयफ्रेंड

शहबाज के जाने के बाद शाहिद शहनाज से पूछते हैं कि दोनों भाई-बहन के बीच कितना एज डिफ्रेंस है? तो शहनाज बताती हैं कि वह अपने भाई से 3 साल बड़ी हैं और शाहिद कहते हैं कि मुझे लगता है वह आपसे बड़ा है। इसके बाद शाहिद शहनाज को बर्थडे विश करते हैं और कहते हैं कि भगवान करे कि उन्हें शहबाज की तरह बहुत सारे भाई मिलें। शहनाज का मुंह बन जाता है। वह कहती हैं, “मैं क्यों भाई बनाऊं?” शाहिद कहते हैं, “आपको जरूरत है। ऐसे तीन-चार हट्टे-कट्टे आजू-बाजू खड़े रहेंगे।” इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि उन्हें भाई की नहीं बॉयफ्रेंड की जरूरत है। उन्होंने कहा, “मुझे बॉयफ्रेंड की जरूरत है। मैं उसके लिए बाउंसर ले आऊंगी। भाई का क्या करना है।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full