‘ड्रेस कोड’ वाले बयान पर शहनाज़ ने पलक को बताया गलत, बोलीं- मैं तो हॉट ड्रेस…

सलमान खान (Salman Khan) की मल्टी स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इससे पहले ही फिल्म की पूरी स्टारकास्ट जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रही है। ‘किसी का भाई किसी की जान' के जरिए टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी बॉलीवुड में

By Aayushi Sharma · 17/4/2023

सलमान खान (Salman Khan) की मल्टी स्टारर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। इससे पहले ही फिल्म की पूरी स्टारकास्ट जोरों-शोरों से प्रमोशन कर रही है। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के जरिए टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान पलक तिवारी ने एक दिलचस्प खुलासा किया था।

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि सलमान खान ने सेट पर एक रूल बनाया था कि सेट पर जो भी लड़कियां आए वो ढंग के कपड़े पहन कर आए, जो लो नेक लाइन वाली न हो। इसे लेकर काफी बवाल भी हुआ था, जिसके बाद पलक को अपने बयान पर सफाई देनी पड़ी थी। अब शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी है।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शहनाज गिल से जब सलमान खान के फिल्म सेट पर बनाए गए रूल्स के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इस रूल को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि, ‘वह खुद भी ट्रेलर लॉन्च में हॉट ड्रेस पहनकर आई थीं।’ शहनाज़ ने कहा, ‘वैसे मैं बताऊं तो ऐसा कोई रूल नहीं है। मैंने तो ट्रेलर लॉन्च में भी अच्छे और हॉट कपड़े डाले थे, मैं तो हमेशा ही सेक्सी, डीप नेक वाली ड्रेस पहनती हूं। मुझे नहीं लगता सलमान सर का ऐसा कोई रूल है।’

शहनाज गिल ने सलमान खान की तारीफ करते हुए आगे कहा, ‘सलमान हकीकत में वैसे ही हैं जैसे ‘बिग बॉस’ के मंच पर नजर आते रहे हैं। मैं उनमें कोई अंतर नहीं देख रही। वह दूसरों को अच्छी सलाह देते हैं और प्रेरित करते हैं। उन्होंने मेरा सही दिशा में मार्गदर्शन किया और इस पर ध्यान लगाने को कहा। उनके कहने पर मैं हिंदी में सुधार कर रही हूं।’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full