Breaking: फुकरे के चूचे की हिरोइन बनेंगी शहनाज गिल, नई फिल्म का किया एलान, कहा – ‘सब फर्स्ट क्लास’

Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल अक्सर किसी ना किसी वजह से सूर्खियों में रहती हैं. शहनाज ने पिछले साल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. जिसके बाद राघव जुयाल के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरों ने भी जमकर चर्चा बटोरी थी. [...]

By Sakshi Pandey · 20/1/2024

Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 फेम शहनाज गिल अक्सर किसी ना किसी वजह से सूर्खियों में रहती हैं. शहनाज ने पिछले साल सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था. जिसके बाद राघव जुयाल के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरों ने भी जमकर चर्चा बटोरी थी. वहीं हाल ही में शहनाज का नाम पंजाब के मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के साथ भी जोड़ा जा रहा था. हालांकि अब Shehnaaz Gill को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

शहनाज ने साइन की नई फिल्म

पंजाब की कैटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं. मगर इस बार शहनाज अपनी नई फिल्म को लेकर सूर्खियों में हैं. जी हां, शहनाज ने फुकरे फ्रेंचाइजी के मशहूर एक्टर वरुण शर्मा के साथ फिल्म साइन कर ली है और अब दोनों जल्दी ही बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करने वाले हैं.

शहनाज ने बताया फिल्म का नाम

20 जनवरी की सुबह शहनाज गिल ने वरुण शर्मा के साथ फोटो शेयर करते हुए नई फिल्म का एलान किया है. वरुण शर्मा फुकरे फ्रेंचाइजी का जाना माना चेहरा हैं. कोई उन्हें फुकरे के चूचे के रुप में जानता है. तो कोई उन्हें छिछोरे का सेक्सा बुलाता है. वहीं फैंस के फेवरेट वरुण अब शहनाज के साथ नजर आएंगे. ऐसे में शहनाज नई फिल्म की टीम के साथ तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि, उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम ‘सब फर्स्ट क्लास’ होगा. फोटो के कैप्शन में शहनाज ने लिखा कि, 2024 की शुरुआत हो चुकी है.

फिल्म पर अपडेट

शहनाज और वरुण जल्दी ही ‘सब फर्स्ट क्लास’ फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगे. इस फिल्म का निर्देशन बलविंदर सिंह जंजुआ कर रहे हैं. हालांकि फिल्म की रिलीजिंग पर अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है. ऐसे में फैंस भी शहनाज को वरुण के साथ पर्दे पर देखना चाहते हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full