शीज़ान खान की बहन फलक नाज ने तुनिषा शर्मा के लिए लिखा दर्दभरा नोट, कहा- ‘तू सब जानती थी..’
Tunisha Sharma Case: अगर आज दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) जिंदा होतीं, तो 4 जनवरी 2023 को अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होतीं। पर ऐसा ना हो सका। बर्थडे से चंद दिन पहले ही तुनिषा ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। तुनिषा की मां ने बेटी की मौत का जिम्मेदार एक्ट्रेस
Tunisha Sharma Case: अगर आज दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) जिंदा होतीं, तो 4 जनवरी 2023 को अपना 21वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होतीं। पर ऐसा ना हो सका। बर्थडे से चंद दिन पहले ही तुनिषा ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी। तुनिषा की मां ने बेटी की मौत का जिम्मेदार एक्ट्रेस के कथित बॉयफ्रेंड रहे शीजान खान को ठहराया है। शीजान जेल में हैं, पर शीजान खान की बहन फलक नाज ने तुनिषा के बर्थडे पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
तुनिषा के बर्थडे पर फलक की पोस्ट
तुनिषा शर्मा और शीजान खान पिछले 6 महीने से रिलेशनशिप में थे। कुछ दिन पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था। तुनिषा ना सिर्फ शीजान के साथ ही अच्छा बॉन्ड शेयर नहीं करती थीं, बल्कि वह उनकी फैमिली के भी बेहद करीब थीं। तुनिषा ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शीजान की बहन के साथ कई तस्वीरें शेयर की हुई थीं। वहीं अब फलक नाज ने भी तुनिषा के बर्थडे पर एक पोस्ट लिखा है।
फलक ने अपनी और तुनिषा की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, ”टून्नु मेरा बच्चा। कभी नहीं सोचा था कि ऐसे विश करूंगी। तू जानती थी कि अप्पी ने प्लान किया था तेरे लिए सरप्राइज। मैं तुम्हें प्रिंसेस ड्रेस में देखना चाहती थी। मैं तुझे तैयार करती। केक बंटवाती। तेरा वह सरप्राइज्ड फेस देखना था मुझे। तू जानती है अच्छे से टून्नु, तू मेरे लिए क्या मायने रखती है। मेरा दिल बहुत टूटा हुआ। इतनी तकलीफ कभी महसूस नहीं हुई, जितनी तेरे जाने के बाद से है।”
आगे फलक ने लिखा, ”कभी-कभी समझ नहीं आता कि मैं किसके लिए दुआ करूं। तेरी रूह की सुकून के लिए लिए या हमारी (अम्मा, शीजान और मेरी) जिंदगी के मुश्किल इम्तेहान के लिए। स्लीपलेस नाइट्स, अनदेखे आंसू, तू सब देख रही है। मुझे पता है कि तू मेरे आसपास ही है। मैं तुम्हें महसूस कर सकती हूं। हम तुम्हें हर दिन मिस करते हैं। उम्मीद है कि तेरी सुकून वाली तलाश खत्म हो गई होगी। हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा, मेरी नन्ही सी जान।”
तुनिषा की मां ने लगाएं शीजान पर गंभीर आरोप
बता दें कि तुनिषा शर्मा की मां वनिता शर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद कि कैसे शीज़ान ने तुनिषा को थप्पड़ मारा और कैसे शीजान के परिवार ने उसे उर्दू सिखाई, इस पर बात करने के लिए शीज़ान के परिवार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी, जिसमें शीजान की मां कहकशां, उनकी बहनों और उनके वकील शामिल थे। कॉन्फ्रेंस के दौरान शीजान की मां ने तुनिषा की मां के आरोपों को निराधार बताते हुए उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।