The Kerala Story: मेकर्स ने किया ‘द केरल स्टोरी’ के ट्रेलर में बदलाव, शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखी ये बात

The Kerala Story: बॉक्स ऑफिस की अपकमिंग फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) का ट्रेलर रिलीजिंग के बाद से ही चर्चा में है. फिल्म के ट्रेलर में दावा किया गया है कि, केरल की 32 हजार महिलाओं ने ISIS ज्वॉइन कर लिया है. जिसके चलते रिलीजिंग के बाद से ‘द केरल स्टोरी’ का ट्रेलर [...]

By Sakshi Pandey · 4/5/2023

The Kerala Story: बॉक्स ऑफिस की अपकमिंग फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) का ट्रेलर रिलीजिंग के बाद से ही चर्चा में है. फिल्म के ट्रेलर में दावा किया गया है कि, केरल की 32 हजार महिलाओं ने ISIS ज्वॉइन कर लिया है. जिसके चलते रिलीजिंग के बाद से ‘द केरल स्टोरी’ का ट्रेलर विवादों में घिर गया है. वहीं ट्रेलर का विवाद सत्ता के गलियारों में भी जमकर सूर्खियां बटोर रहा है. इसी कड़ी में केरल के एमपी शशि थरूर ने भी ट्रेलर पर कमेंट किया है.

फिल्म की रिलीजिंग से जुड़े विवाद सियासत में नए नहीं हैं. इससे पहले भी कई फिल्मों को लेकर पॉलिटिक्स हो चुकी है. वहीं इस कड़ी में अब ‘द केरल स्टोरी’ का नाम भी शामिल हो गया है. सत्तापक्ष के साथ-साथ विपक्ष ने भी फिल्म के ट्रेलर पर चर्चा शुरू कर दी है. वहीं कई लोगों ने फिल्म पर बैन लगाने की भी मांग की है.

ये भी पढ़ें – Karan Deol: अगले महीने होगी सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी, ये हैं शादी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

दरअसल फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के ट्रेलर के अनुसार केरल की कुल 32 हजार महिलाएं ISIS में शामिल हो चुकी हैं. ऐसे में भारतीय यूनियन मुस्लिम लीग ने इस तथ्य की पुष्टी करने पर 1 करोड़ का इनाम रखा है. वहीं ये साबित करने पर कि केरल की किसी महिला ने ISIS ज्वॉइन नहीं किया है, हिन्दू सेवा केंद्र के फाउंडर ने 10 करोड़ का इनाम घोषित किया है.

ऐसे में केरल के सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 32 हजार के आंकड़े को चुनौती देते हुए कहा था कि, पश्चिमी इंटेलीजेंस एजेसियों के अनुसार 100 से भी कम भारतीयों ने ISIS ज्वॉइन किया है. हालांकि तमाम विवादों के बाद फिल्म मेकर्स ने ‘द केरल स्टोरी’ के ट्रेलर से 32 हजार का आंकड़ा रिमूव कर दिया है.

वहीं ट्रेलर के बदलावों पर रिस्पॉन्स करते हुए शशि थरूर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, फिल्म निर्माताओं ने यूट्यूब पर मौजूद ट्रेलर के विवरण में बदलाव करके 32 हजार के आंकड़े और 3 महिलाओं की सच्ची घटना को हटा दिया है. मैं अपना केस वापस लेता हूं.

गौरतलब है कि, ‘द केरल स्टोरी’ में अदा शर्मा लीड रोल निभा रही हैं. वहीं ये फिल्म 5 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full