IPL 2024: “उन्होंने हमेशा मुझसे कहा है कि मैच को जितना संभव हो उतना अंत तक अपने हाथ से ले जाओ”- दिग्गज धोनी से मिला था शिष्य शशांक को गुरुमंत्र
पिछले दिनों गुजरात के खिलाफ मैच में शशांक सिंह ने खेली थी मैच विनिंग पारी। IPL 2024: आईपीएल में कई फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के बावजूद, शशांक सिंह कभी भी इस लीग में अपना नाम नहीं बना सके। IPL 2024 से पहले मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स द्वारा उन्हें खरीदने के बाद काफी कन्फ्यूजन हुआ [.
पिछले दिनों गुजरात के खिलाफ मैच में शशांक सिंह ने खेली थी मैच विनिंग पारी।
IPL 2024: आईपीएल में कई फ्रेंचाइजी के लिए खेलने के बावजूद, शशांक सिंह कभी भी इस लीग में अपना नाम नहीं बना सके। IPL 2024 से पहले मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स द्वारा उन्हें खरीदने के बाद काफी कन्फ्यूजन हुआ था क्योंकि यह बताया गया था कि फ्रेंचाइजी उसी नाम के एक अलग खिलाड़ी को साइन करना चाहती थी। हालांकि, अंत में, फ्रेंचाइजी ने शशांक का समर्थन किया।
𝐒𝐡𝐚𝐬𝐡𝐚𝐧𝐤 𝐝𝐚 𝐧𝐚𝐚 𝐬𝐚𝐫𝐚 𝐣𝐚𝐠𝐠 𝐣𝐚𝐚𝐧𝐝𝐚! 🎶#SaddaPunjab #PunjabKings #JazbaHaiPunjabi #TATAIPL2024 pic.twitter.com/6pauKpDMk9
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 6, 2024
वहीं शशांक ने भी आईपीएल 2024 में कुछ शानदार क्रिकेट खेला और गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 29 गेंदों पर 61* रन की मैच विनिंग पारी खेलकर फ्रेंचाइजी के भरोसे पर खड़े उतरे। मैच के बाद, 32 वर्षीय क्रिकेटर ने महान क्रिकेटर एमएस धोनी की सलाह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पूर्व सीएसके कप्तान ने मैच को अंत तक ले जाने और गेंदबाजों पर दबाव बनाने के लिए कहा था।
Shashank Singh owning the 𝐫𝐞𝐜𝐞𝐩𝐭𝐢𝐨𝐧 like a boss! 🌟 😎#SaddaPunjab #PunjabKings #JazbaHaiPunjabi #TATAIPL2024 #GTvPBKS pic.twitter.com/2bqC0buio3
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 5, 2024
एमएस धोनी के साथ हुई बातचीत को लेकर शशांक सिंह ने किया बड़ा खुलासा
शशांक ने कहा कि उन्होंने शांत रहकर गेंद को रिएक्ट करने की कोशिश की और गुजरात के खिलाफ कोई भी जल्दबाजी में शॉट खेलने की कोशिश नहीं की। My Khel के हवाले से शशांक ने कहा कि, “जब भी मैंने माही भाई (एमएस धोनी) से बात की है, उन्होंने हमेशा मुझसे कहा है कि मैच को जितना संभव हो उतना अंत तक ले जाओ।
उन्होंने कहा कि जब आप खेल को गहराई तक ले जाते हैं तो गेंदबाज पर भी उतना ही दबाव होता है जितना बल्लेबाज पर। यह इस बारे में है कि नर्व्स को शांत कौन रखता है। यह सब जितना संभव हो उतना शांत रहने की मानसिक चीज के बारे में है.. मैं खुद को शांत रखने और गेंद को देख कर रियेक्ट करने के लिए गहरी सांस ले रहा था। कभी-कभी आप अति-स्मार्ट हो जाते हैं और जल्दबाजी में शॉट खेलते हैं, लेकिन मैं सिर्फ गेंद को देखकर शॉट खेल रहा था।
एक समय पंजाब के लिए 200 रनों का पीछा करना मुश्किल लग रहा था, क्योंकि टीम का स्कोर 70/4 था, लेकिन उसके बाद शशांक और आशुतोष शर्मा (17 गेंदों पर 31 रन) ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए पीबीकेएस को सीजन का अपना दूसरा मैच जीतने में मदद की। आशुतोष के साथ अपनी पार्टनरशिप के बारे में शशांक ने कहा कि वे एक-दूसरे के पूरक हैं और एक-दूसरे की क्षमताओं पर विश्वास करते हैं।