Shocking! सैफ अली खान और अमृता सिंह कैसे हुए अलग? शर्मिला टैगोर ने खोला सालों पुराना राज

KWK 8: फेमस रिएलिटी शो कॉफी विद करण सीजन 8 के पिछले कई एपिसोड में सेलेब्स ने दर्जनों राज खोले हैं. वहीं शो (KWK 8) के अपकमिंग एपिसोड में सैफ अली खान अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ शो में शिरकत करने जा रहे हैं. ऐसे में शो के दौरान शर्मिला टैगोर ने सैफ और [...]

By Sakshi Pandey · 28/12/2023

KWK 8: फेमस रिएलिटी शो कॉफी विद करण सीजन 8 के पिछले कई एपिसोड में सेलेब्स ने दर्जनों राज खोले हैं. वहीं शो (KWK 8) के अपकमिंग एपिसोड में सैफ अली खान अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ शो में शिरकत करने जा रहे हैं. ऐसे में शो के दौरान शर्मिला टैगोर ने सैफ और अमृता के रिश्ते पर भी खुलकर बात की है. दरअसल सैफ अली खान और अमृता सिंह क्यों अलग हुए थे. ये आज भी सभी के लिए सस्पेंस बना हुआ है. मगर सालों बाद शर्मिला टैगोर ने इस राज पर से पर्दा उठा दिया है.

क्यों अलग हुए सैफ और अमृता

शो के दौरान सैफ और अमृता के रिश्ते पर बात करते हुए शर्मिला टैगोर ने बताया कि, जब पहली बार उन्हें दोनों के अलग होने की भनक लगी तो उन्हें बहुत दुख हुआ था. सैफ ने उन्हें बताया कि उन्होंने अमृता से अलग होने का फैसला कर लिया है. शर्मिला कहती हैं कि, अपनी जिंदगी का हर पहलु माता-पिता के साथ बांटना बहुत अच्छी बात होती है. क्योंकि बस वहीं हैं जो आपको हर मुसीबत से निकाल सकते हैं.

शर्मिला ने दिया साथ

शर्मिला की बात पर रिएक्ट करते हुए सैफ अली खान बोल पड़े कि, जब हमने अलग होने की सोची तो मां पहली शख्स थीं. जिसके साथ मैंने ये बातें शेयर की. वहीं उन्होंने मेरा साथ दिया. उनका एक ही जवाब था कि, मैं जो भी फैसला लूंगा वो मेरे साथ हैं.

मुश्किल दौर में थी जिंदगी

शर्मिला के अनुसार, “जब आप इतने लम्बे समय के लिए एक-साथ होते हैं और आपके छोटे-छोटे बच्चे हैं. तो रिश्ता तोड़ना आसान नहीं होता है. वो बिल्कुल भी सामंजस्यपूर्ण नहीं था. मुझे पता है कि, उस समय सभी में सामंज्य बिठा पाना बहुत मुश्किल था. सब बहुत दुखी थे. तो वो पल आसान नहीं था. लेकिन मैंने कोशिश की. चीजों को ठीक होने में थोड़ा वक्त लगा था. वो परिवार के लिए निराशा का दौर था. क्योंकि हमने सिर्फ अमृता को ही नहीं बल्कि सैफ के दोनों बच्चों सारा और इब्राहिम को भी खो दिया था.”

सैफ और अमृता का रिश्ता

सैफ अली खान और अमृता सिंह ने 1991 में शादी रचाई थी. हालांकि 13 साल बाद 2004 में दोनों का तलाक हो गया. वहीं 2012 में सैफ अली खान ने अभिनेत्री करीना कपूर से शादी कर ली. दोनों कपल्स के दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full