Exclusive: शर्मिला टैगौर ने खोली सैफ अली खान की पोल, मां की बातें सुनकर शर्माए सैफ, करण जौहर से कर डाली ये मांग
KWK 8: कॉफी विद करण सीजन 8 (KWK 8) छोटे पर्दे पर काफी पॉपुलर हो चुका है. शो के हर एपिसोड में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने हिस्सा लिया है. ऐसे में क्या आप जानने के लिए उत्सुक हैं कि अगले एपिसोड में कॉफी काउच पर कौन बैठेगा. अगर हां, तो इसका जवाब मिल चुका है. [...]
KWK 8: कॉफी विद करण सीजन 8 (KWK 8) छोटे पर्दे पर काफी पॉपुलर हो चुका है. शो के हर एपिसोड में कई बॉलीवुड सेलेब्स ने हिस्सा लिया है. ऐसे में क्या आप जानने के लिए उत्सुक हैं कि अगले एपिसोड में कॉफी काउच पर कौन बैठेगा. अगर हां, तो इसका जवाब मिल चुका है. करण जौहर ने हाल ही में शो का नया प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें पटौदी खानदान की दो मशहूर हस्तियां शर्मिला टैगौर बेटे सैफ अली खान के साथ शो में एंट्री लेती दिखाई दे रही हैं.
सवाल-जवाब का सिलसिला
शो के प्रोमो में करण जौहर सपनों की रानी शर्मिला टैगोर और नवाब साहब सैफ अली खान का स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं दोनों मां बेटे की जोड़ी ने सेट पर जमकर मस्ती की है. इस दौरान शर्मिला ने सैफ अली खान के कुछ राज भी खोले. जिन्हें सुनकर सैफ भी शर्मा गए हैं. दरअसल शो के दौरान करण ने सैफ से पूछा कि, “आप हैरान दिख रहे हैं.” तो इसके जवाब में सैफ ने कहा कि, “वो मैं हमेशा इस शो में हो जाता हूं.” वहीं करण ने माहौल को लाइट बनाने के लिए सैफ से पूछा कि, “आपने आखिरी बार मां शर्मिला से कब डांट खाई थी.” तो सैफ बोल पड़े “बस अभी 1 मिनट पहले ही.”
वहीं करण जौहर ने सैफ से कहा कि, “करीना कपूर का उनपर क्या असर पड़ा है.” जिसे सुनकर सैफ चौंक गए. वहीं सैफ की गलतफहमी दूर करते हुए करण बोल पड़े कि, “ये कोई अश्लील सवाल नहीं था सैफ.”
सैफ हुए असहज
शो के दौरान शर्मिला टैगोर ने उनसे जुड़ी कुछ कहानियां बतानी चाहीं. मगर सैफ बार-बार शर्मिला को बीच में टोंक देते. ऐसे में शर्मिला ने कहा कि, “सैफ कभी यूनिवनर्सिटी नहीं गए थे. बल्कि वो एयर होस्टेस के साथ बाहर घूमने चले जाते थे.” इतने में सैफ बोल पड़े कि, “हम यहां मुझसे जुड़ी शर्मनाक कहानियां साझा करने बैठे हैं.” इस दौरान जब शर्मिला ने सैफ को चुप रहने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि, “मुझे अपना खुद का एपिसोड चाहिए.” अब सैफ शर्मिला को उनकी कहानी पूरी करने देते हैं या नहीं ये तो एपिसोड रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा.