OMG ! अश्नीर ग्रोवर ने ‘Shark Tank 3’ को क्रिक्टिसाइस किया, शेयर किया अपना रिएक्शन : ‘ क्वालिटी को किया जा रहा है कॉम्प्रोमाइज ‘

एंटरप्रेन्योर अश्नीर ग्रोवर ने हाल ही में लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 3' के प्रोमो क्लिप पर अपना रिएक्शन दिया। बिजनेस मैन ने नए सीज़न के लिए शामिल किए जा रहे जजों की संख्या पर टिप्पणी की। Shark Tank India Season 3: ब्यूसनेस मैन और भारतपे के एक्स को-फाउंडर, अ

By ·

एंटरप्रेन्योर अश्नीर ग्रोवर ने हाल ही में लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘शार्क टैंक इंडिया सीजन 3’ के प्रोमो क्लिप पर अपना रिएक्शन दिया। बिजनेस मैन ने नए सीज़न के लिए शामिल किए जा रहे जजों की संख्या पर टिप्पणी की।

Shark Tank India Season 3: ब्यूसनेस मैन और भारतपे के एक्स को-फाउंडर, अश्नीर ग्रोवर ने हाल ही में भारतीय रियलिटी टीवी शो, शार्क टैंक इंडिया सीज़न 3 के नए सीज़न पर प्रतिक्रिया देने के लिए एक्स (पूर्व में ट्विटर) का सहारा लिया। जहां उन्होंने अपना रिएक्शन सांझा किया।

शार्क टैंक सीजन 3 पर अशनीर ग्रोवर

शार्क टैंक सीरीज के दो सफल सीज़न के बाद, हाल ही में रियलिटी शो के तीसरे सीजन की घोषणा की गई, जिसमें एक नहीं, बल्कि 12 ‘शार्क’ भाग लेते नज़र आएंगे। अब अशनीर, जो पहले शार्क टैंक इंडिया सीज़न 1 में जज थे, ने मेकर्स के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है।

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अश्नीर ने लिखा, “शार्क टैंक 3 शार्क टैंक 4 के लिए शार्क का ‘ऑडिशन’ है! जीवन में एक सबक है – जो चीज़ पहले ही हल हो चुकी है उसे नहीं बदलो और बिना जरूरत के प्रॉब्लम्स मत बनाओ। उम्मीद करता हूं की क्वालिटी चुनी जाएगी क्वांटिटी के ऊपर!!”

फैंस ने किया अश्नीर के ट्वीट पर रिएक्ट

शो की नई सीजन में शामिल होने वाले जजों की संख्या पर अशनीर द्वारा अपनी राय साझा करने के बाद, ट्विटर यूजर्स ने उनके पोस्ट के नीचे रिप्लाई करने की जल्दी की और उन्होंने भी इस नए डेवलपमेंट के बारे में अपनी राय सामने रखी।

एक व्यक्ति ने लिखा, “हो सकता है कि इस बार शार्क का पैसा कम हो, इसलिए वे निवेश के लिए अलग-अलग समय पर अलग-अलग शार्क चाहते हैं।” एक अन्य ने टिप्पणी की, “हम अश्नीर को शार्क के रूप में वापस चाहते हैं।” “भारतीय शार्क टैंक मूल रूप से फिश टैंक है। वे 20 लाख की फंडिंग देते हैं और 30-40% की इक्विटी छीन लेते हैं।”

पहले सीज़न के बाद कुछ असहमतियों के बाद, अश्नीर ग्रोवर, जो पहले सीज़न में जज थे, ने सीज़न 2 में शार्क के रूप में वापस नहीं आने का फैसला किया।

इससे पहले, मेकर्स ने शार्क टैंक इंडिया 3 की एक ग्लिंप्स साझा की थी और लिखा था, “इस नए सीज़न में, दांव ऊंचे होने वाले हैं, टैंक में 12 शार्क के साथ! पेश है रितेश अग्रवाल, वरुण दुआ, दीपिंदर गोयल, अज़हर इकबाल, राधिका गुप्ता, और रोनी स्क्रूवाला शार्क टैंक इंडिया सीज़न 3 के 6 नए शार्क के रूप में।”

ये है नए शार्कस

रितेश अग्रवाल, वरुण दुआ, दीपिंदर गोयल, अज़हर इकबाल, राधिका गुप्ता और रोनी स्क्रूवाला शार्क टैंक इंडिया सीज़न 3 के छह नए शार्क के रूप में काम करेंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें