Grammy Awards में शंकर महादेवन और जाकिर हुसैन समेत 4 सितारों ने बढ़ाया भारत की शान, फिर गर्व से लहराया तिरंगा
दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक इवेंट ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में भारत ने अपना डंका पीट दिया है। इस साल जिन सितारों को ग्रैमी अवॉर्ड्स से नवाजा गया है उनमें चार कलाकार भारत से हैं और देश का सिर इन कलाकारों ने एक बार फिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। शंकर महादेवन ने इस अवॉर्ड [...]
दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक इवेंट ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में भारत ने अपना डंका पीट दिया है। इस साल जिन सितारों को ग्रैमी अवॉर्ड्स से नवाजा गया है उनमें चार कलाकार भारत से हैं और देश का सिर इन कलाकारों ने एक बार फिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। शंकर महादेवन ने इस अवॉर्ड को अपने सबसे अजीज को डेडिकेट किया है।
Grammy awards: ग्रैमी अवार्ड्स 2024 में भारत के लिए भी गर्व का पल रहा जहां शंकर महादेवन, जाकिर हुसैन के फ्यूजन बैंड ‘शक्ति’ ने भी बाजी मार ली है। बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एल्बम विनर बने देश के इन महान कलाकारों ने आज दुनिया भर में एक बार फिर से तिरंगा लहरा दिया है। ग्रैमी ने इन भारतीय सितारों की झलकिया ट्विटर पर यानी X पर शेयर की है, जिसे देश हर भारतीय खुशी से झूम रहा है।
दुनिया के सबसे बड़े म्यूजिक अवॉर्ड्स में से एक ग्रैमी अवॉर्ड्स की शुरुआत रविवार रात 8.30 बजे से (भारतीय समय के अनुसार सुबह 6.30 बजे) हुआ और सोशल मीडिया पर भी इस लाइव इवेंट की झलकियां सामने आईं।
SHAKTI wins a #GRAMMYs #GRAMMYs2024 !!! Through this album 4 brilliant Indian musicians win Grammys!! Just amazing. India is shining in every direction. Shankar Mahadevan, Selvaganesh Vinayakram, Ganesh Rajagopalan, Ustad Zakhir Hussain. Ustad Zakhir Hussain won a second Grammy… pic.twitter.com/dJDUT6vRso
— Ricky Kej (@rickykej) February 4, 2024
शंकर महादेवन ने इस ग्रैमी अवॉर्ड को वाइफ को किया डेडिकेट
शंकर महादेवन ने इस अवॉर्ड को लेते समय कहा, ‘थैंक यू गॉड, फैमिली, फ्रेंड्स और भारत…हमें देश पर गर्व है। आखिर में लेकिन सबसे अहम मैं अपना ये अवॉर्ड अपनी वाइफ को डेडिकेट करना चाहूंगा, जिसके लिए गाने की हर स्वर डेडिकेटेड है। लव यू।’
Congrats Best Global Music Album winner – 'This Moment' Shakti. #GRAMMYs 🎶
— Recording Academy / GRAMMYs (@RecordingAcad) February 4, 2024
WATCH NOW https://t.co/OuKk34kvdu pic.twitter.com/N7vXftfaDy
जाकिर हुसैन समेत देश के चार संगीतकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए
सिंगर शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन समेत देश के चार संगीतकारों ने ग्रैमी अवॉर्ड्स अपने नाम किए। ग्रैमी अवॉर्ड 2024 में ‘शक्ति’ एल्बम को लेकर भारत के 4 शानदार संगीतकारों को ग्रैमी अवॉर्ड्स का सम्मान मिला। इन चार कलाकारों में शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, जाकिर हुसैन शामिल हैं
जाकिर हुसैन का ये दूसरा ग्रैमी
यहां बता दें कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने शानदार बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ अपना दूसरा ग्रैमी जीता है। भारतीय कलाकारों की जीत पर आज पूरा देश गदगद नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इन्हें बधाई दे रहे हैं।
इन सितारों ने भी जीती ग्रैमी
इस साल ग्रैमी अवॉर्ड्स जीतने वालों में माइली साइरस ने डोजा कैट, दुआ लीपा, बिली इलिश, ओलिविया रोड्रिगो और टेलर स्विफ्ट जैसे तमाम सितारे शामिल हैं।