Kuch Kuch Hota Hai की स्क्रीनिंग में फैन ने पूछा सलमान से जुड़ा सवाल, शाहरुख खान ने दिया ये मजेदार जवाब

Kuch Kuch Hota Hai: बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ (Kuch Kuch Hota Hai) को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में क्वाटर ऐनिवर्सरी पूरी होने की खुशी में मेकर्स ने रविवार की रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. वहीं स्क्रीनिंग के दौरान शाहरुख खान, रानी मुख

By Sakshi Pandey · 16/10/2023

Kuch Kuch Hota Hai: बॉक्स ऑफिस की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ (Kuch Kuch Hota Hai) को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में क्वाटर ऐनिवर्सरी पूरी होने की खुशी में मेकर्स ने रविवार की रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी. वहीं स्क्रीनिंग के दौरान शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर की अचानक हुई एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट डबल कर दी है.

लव ट्राएंगल पर आधारित फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में राहुल (शाहरुख खान), टीना (रानी मुखर्जी) और अंजली (काजोल) की तिगड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी. वहीं फिल्म में सलमान खान भी गेस्ट अपीरियंस देखने को मिला था. अमन मेहरा के किरदार में सलमान ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. ऐसे में स्क्रीनिंग के दौरान राहुल और टीना को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था. तो वहीं एक फैन ने SRK से सवाल किया कि सलमान भाई क्यों नहीं आए.

ऐसे में फैन को जवाब देते हुए किंग खान ने मजेदार अंदाज में कहा कि, ‘वो इंटरवेल के बाद आएगा. अभी इंटरवेल तक स्पीच नहीं हुई है मेरी. मैं सभी को किरदार के हिसाब से मेंशन कर रहा हूं. रानी को भी मैं तभी मेंशन करुंगा जब ये भूत बनकर आएगी.’ शाहरुख का  जवाब सुनने के बाद वहां खड़े सभी लोगों की हंसी निकल पड़ी.

हालांकि शाहरुख ने आगे कहा कि, ‘हां, सलमान और रानी आखिर में भूत की तरह फिर से आएंगे. वहीं फिल्म में जो छोटे बच्चे थे उनका रोल भी बहुत प्यारा था.’

बता दें कि, शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और काजोल स्टारर फिल्म कुछ कुछ होता है 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. दोस्ती, प्यार और रोमांस से भरपूर इस फिल्म के गाने लोगों को आज भी पसंद आते हैं. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं.

ये भी पढ़ें – मुंबई में Kuch Kuch Hota hai की स्क्रीनिंग के दौरान शाहरुख खान, रानी मुखर्जी-करण जौहर अचानक पहुंचे; फैंस हुए एक्साइटे

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full