‘टाइगर 3’ में सलमान खान संग नजर आएंगे शाहरुख खान! वायरल हुई तस्वीर

Salman Khan And Shah Rukh Khan Unseen Photos: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान' की चर्चा हर तरफ है। हर कोई उनकी फिल्म की तारिफ कर रहा है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ सलमान खान ने भी कैमिया किया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं अब रिपोर्ट्स सामने आ रही [...

By ·

Salman Khan And Shah Rukh Khan Unseen Photos: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की चर्चा हर तरफ है। हर कोई उनकी फिल्म की तारिफ कर रहा है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ-साथ सलमान खान ने भी कैमिया किया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि दोनों अब फिल्म टाइगर 3 में नजर आने वाले हैं।

सलमान-शाहरुख की अनदेखी तस्वीर हुई वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर सलमान खान और शाहरुख खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर को कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस तस्वीर में सलमान खान और शाहरुख खान एकदम अलग लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए श्यामक डावर ने इन दोनों की जमकर तारीफ भी की है।

View this post on Instagram

A post shared by Shiamak Davar (@shiamakofficial)

इस ड्रेस में दिखे सलमान-शाहरुख

तस्वीर में जहां बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख बैगी पैंट और ग्रे टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, तो वहीं सलमान खान डेनिम जींस और चारकोल ग्रे टी-शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। दोनों की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खैर अब इस तस्वीर को देखकर तो हम और फैंस दोनों ही सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें