शाहरुख खान से यूजर ने पूछा पहली गर्लफ्रेंड का नाम, एक्टर ने दिया ऐसा जवाब

Shah Rukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर चर्चा में है। इन दिनों वह अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान ने ट्विटर पर आस्क मी एनिथिंग सेशन किया। इस दौरान फैंस ने शाहरुख खान से फिल्म पठान और उनकी [.

By Team Khana Talkies · 13/1/2023

Shah Rukh Khan: सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म पठान (Pathaan) को लेकर चर्चा में है। इन दिनों वह अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख खान ने ट्विटर पर आस्क मी एनिथिंग सेशन किया। इस दौरान फैंस ने शाहरुख खान से फिल्म पठान और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल पूछे, जिसके उन्होंने दिल खोलकर जवाब दिए।

Shah Rukh Khan

शाहरुख ने बताया अपनी गर्लफ्रेंड का नाम

ट्विटर पर आस्क मी सेशन के दौरान एक यूजर ने शाहरुख खान से एक पर्सनल सवाल पूछ लिया। यूजर ने शाहरुख खान से सवाल किया कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड कौन है? इसके जवाब में उन्होंने पत्नी गौरी खान का नाम लिया। शाहरुख के इस जवाब ने फैंस का दिल जीत लिया।

Shah Rukh Khan

साल 1991 में शाहरुख और गौरी ने रचाई शादी

बता दें कि शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं है। शाहरुख और गौरी जब पहली बार मिले थे तब दोनों टीनएज थे। साल 1991 में दोनों ने शादी रचा ली थी। हालांकि, उस समय शाहरुख इतने मशहूर नहीं थे, जितने आज हैं। कपल के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम आर्यन खान, सुहाना खान और अबराम खान हैं।

Shah Rukh Khan

इस दिन रिलीज होगी ‘पठान

शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। ये मूवी हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full