Dunki Teaser Out: शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज गिफ्ट, डंकी के मेकर्स ने रिलीज किया टीजर, पढ़ें डिटेल्स

Dunki Teaser Out: पठान और जवान के साथ बड़े पर्दे पर 1000 करोड़ की शानदार कमाई करने के बाद शाहरुख खान तीसरी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने वाले हैं. राजकुमार हिरानी के निर्देशिन में बनने वाली फिल्म डंकी के साथ किंग खान इस साल का अंत करेंगे. वहीं शाहरुख खान के 58वें [...]

By Sakshi Pandey · 2/11/2023

Dunki Teaser Out: पठान और जवान के साथ बड़े पर्दे पर 1000 करोड़ की शानदार कमाई करने के बाद शाहरुख खान तीसरी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर एंट्री करने वाले हैं. राजकुमार हिरानी के निर्देशिन में बनने वाली फिल्म डंकी के साथ किंग खान इस साल का अंत करेंगे. वहीं शाहरुख खान के 58वें जन्मदिन पर डंकी के मेकर्स ने फिल्म का मेगा प्रमोशन करते हुए टीजर (Dunki Teaser Out) रिलीज कर दिया है.

दरअसल 2 नवंबर गुरुवार के दिन फिल्म के निर्माताओं ने डंकी ड्रॉप 1 नाम से फर्स्ट लुक शेयर किया है. 1 मिनट और 47 सेकंड के इस वीडियो में किंग खान लंदन पहुंचने की जद्दोजहद में लगे हैं. फिल्म के टीजर की शुरुआत रेगिस्तान से होती है. वहीं बैकग्राउंड में सोनू निगम की आवाज ने सीन में चार चांद लगा दिए हैं.

वहीं टीजर में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचन और अनिल ग्रोवर की झलक भी देखी जा सकती है. सभी कलाकारों को टीजर में बराबर स्क्रीन टाइम मिला है. जिससे टीजर कंप्लीट और बैलेंस्ड नजर आ रहा है. वहीं डंकी का धमाकेदार टीजर देखने के बाद फैंस भी मजेदार प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं. शाहरुख खान के जन्मदिन पर डंकी का फर्स्ट लुक फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है.

जल्दी रिलीज होगा ट्रेलर

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म डंकी का ट्रेलर ठीक 10 दिन बाद रिलीज किया जाएगा. दरअसल दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म टाइगर 3 रिलीज होगी. वहीं टाइगर 3 के साथ ही मेकर्स डंकी का ट्रेलर भी लॉन्च करेंगे. ऐसे में टाइगर 3 के फर्स्ट डे फर्स्ट शो यानी 12 नवंबर को सुबह 7 बजे दुनिया भर के सिनेमाघरों में डंकी का ट्रेलर आउट कर दिया जाएगा.

डंकी की रिलीजिंग डेट

पठान और जवान के बाद डंकी शाहरुख खान की इस साल की आखिरी फिल्म होगी. ये फिल्म क्रिसमस से पहले 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देती नजर आएगी. वहीं शाहरुख खान की इस फिल्म की टक्कर साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार से होगी. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पठान और जवान की तरह डंकी बॉक्स ऑफिस पर कितने रिकॉर्ड तोड़ेगी.

ये भी पढ़ें –  सनी देओल को नहीं पसंद है शाहरुख खान की ये आदत, सलमान खान और अक्षय कुमार के बारे में कही ये बड़ी बात

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full