Shahrukh Khan: रणवीर सिंह नहीं, शाहरुख खान को खिलजी बनाना चाहते थे फिल्म पद्मावत के मेकर्स, ये थी किंग खान के इंकार की वजह
Shahrukh Khan: शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म पद्मावत पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं फिल्म अल्लाउद्दीन खिलजी के किरदार की सबसे अधिक सराहना हुई थी. खिलजी के रोल में रणवीर सिंह की एक्टिंग ने सीधा दर्शकों के दिलों पर दस्तक दी थी. मगर आपको जानकर हैरानी होग
Shahrukh Khan: शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म पद्मावत पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी. वहीं फिल्म अल्लाउद्दीन खिलजी के किरदार की सबसे अधिक सराहना हुई थी. खिलजी के रोल में रणवीर सिंह की एक्टिंग ने सीधा दर्शकों के दिलों पर दस्तक दी थी. मगर आपको जानकर हैरानी होगी खिलजी का रोल निबाने के लिए रणवीर सिंह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे. (Shahrukh Khan)
दरअसल फिल्म के मेकर्स बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को ये रोल निभाते देखना चाहते थे और उन्होंने किंग खान को खिलजी का रोल ऑफर भी किया ता. मगर शाहरुख ने खिलजी बनने से साफ इंकार कर दिया. जिसका खुलासा खुद शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में किया था.
शाहरुख खान ने बताया कि, बॉक्स ऑफिर कई सुपरहिट फिल्मों में मैंने काम करने से मना किया है. जिनमें से एक पद्मावत भी है. जब मुझे ये रोल ऑफर हुआ तो मुझे लगा कि मैंने अभी तक पर्दे पर सिर्फ रियल लाइफ कैरेक्टर की प्ले किए हं. जिनसे लोग आसानी से कनेक्ट कर लेते हैं. मगर वो किरदार पूरी तरह से अलग और निगेटिव था. इसलिए मैंने डायरेक्टर से साफ कह दिया कि मैं किसी भी कीमत पर ये रोल नहीं निभा सकता.
शाहरुख ने आगे कहा कि, बेशक फिल्म बहुत अच्छी थी और खिलजी के कैरेक्टर ने मूवी में जान फूंकने का काम किया था. मगर मैंने आखिरी समय पर फिल्म करने से मना कर दिया था क्योंकि मैंने अपने रोल को लेकर बिल्कुल क्लियर था. मै जानता था कि, मैं इस रोल को बेहतर बना सकता हूं. मैं दिखावा नहीं कर रहा हूं. लेकिन जिस तरह से फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी थी. उसमें एक बुरे इंसान ने भी दर्शकों को खुश कर दिया था. मगर मैंने फिर भी उस ऑफर को जाने दिया.
हालांकि शाहरुख का रिजेक्शन रणवीर सिंह के लिए वरदान साबित हुआ. लिहाजा मेकर्स ने रणवीर को फिल्म के लिए कास्ट कर लिया और खिलजी के रोल में रणवीर ने भी दर्शकों को सीटी मारने और तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया था.
ये भी पढ़ें – कैमरे के सामने छलका सैफ अली खान का दर्द, कहा- पहली पत्नी अमृता ने बच्चों से मिलने पर लगा दी थी पाबंदी