मुंबई में Kuch Kuch Hota hai की स्क्रीनिंग के दौरान शाहरुख खान, रानी मुखर्जी-करण जौहर अचानक पहुंचे; फैंस हुए एक्साइटेड

शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर ने 1998 की फिल्म कुछ कुछ होता है की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक थिएटर में जाकर फैंस को सरप्राईज किया। Kuch Kuch Hota Hai: 15 अक्टूबर को एक प्यार से भरा इमोशन से भरा मोमेंट देखा गया जब कुछ कुछ होता है के मेकर्स ने शाहरुख खान, [...]

By ·

शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर ने 1998 की फिल्म कुछ कुछ होता है की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक थिएटर में जाकर फैंस को सरप्राईज किया।

Kuch Kuch Hota Hai: 15 अक्टूबर को एक प्यार से भरा इमोशन से भरा मोमेंट देखा गया जब कुछ कुछ होता है के मेकर्स ने शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी अभिनीत फिल्म के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए 1998 की फिल्म को फिर से रिलीज़ किया। मशहूर फिल्म मेकर्स में से एक करण जौहर द्वारा डायरेक्टेड यह फिल्म आज भी सभी के दिलों में बसी हुई है क्योंकि यह फिल्म प्यार ही दोस्ती है के विचार को दर्शाती है। अब, कुछ समय पहले, केजेओ, एसआरके और रानी ने मुंबई में विशेष स्क्रीनिंग के दौरान एक थिएटर में जाकर फैंस को सरप्राईज कर दिया।

https://www.instagram.com/reel/CybitRkPn0m/?igshid=NjIwNzIyMDk2Mg==

दूसरी ओर, धर्मा प्रोडक्शंस ने जौहर, शाहरुख और रानी की थिएटर में एक साथ पोज देते हुए एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “बहुत कुछ होता है उन सभी को एक फ्रेम में देखकर! प्यार और दोस्ती का जश्न और भी बड़ा और गहरा हो गया है। #25YearsOfKuchKuchHotaHai #KuchKuchHotaHai #KKHH #KranJohar @apoorvamehta18 @iamsrk @itsKajolD #RaniMukerji “

कुछ कुछ होता है के बारे में बात करते हुए बता दे ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म, जिस में तीन कॉलेज जाने वाले छात्रों राहुल खन्ना (एसआरके द्वारा अभिनीत), अंजलि शर्मा (काजोल द्वारा अभिनीत) और टीना मल्होत्रा ​​(रानी मुखर्जी द्वारा अभिनीत) के एक कॉम्प्लिकेटेड प्रेम ट्रायलॉजी की कहानी बताती है। अमन मेहरा के रूप में सलमान खान ने फिल्म में एक कैमियो किया था।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें