JAWAN: रिलीज़ से पहले ही सेट से LEAK हुई तस्वीरें, डैशिंग लुक में नजर आए किंग खान
Photos Leak From Jawan Set: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म ‘पठान' (Pathan) के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इन दिनों शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘जवान' (Jawan) की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन
Photos Leak From Jawan Set: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म ‘पठान’ (Pathan) के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इन दिनों शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। इन दिनों फिल्म की शूटिंग चल रही है। अब हाल ही में ‘जवान’ के सेट से शाहरुख खान की शूटिंग करते हुए कुछ तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
शाहरुख खान को मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ की शूटिंग करते हुए देखा गया। इन फोटोज में शाहरुख खान सफ़ेद रंग की शर्ट पहनकर किसी रोमांटिक गाने की शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। शूटिंग के दौरान उनके किसी फैन ने फोटोज क्लिक करके सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। इस दौरान उनके साथ डायरेक्टर एटली और फराह खान भी नजर आए। फराह ‘जवान’ के इस गाने की कोरियोग्राफी कर रही हैं।
हाल ही में फराह खान ने भी अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर में वह बांद्रा वर्ली सी लिंक के पास पोज़ देती नज़र आ रही हैं। खास बात ये है कि ये तस्वीर जवान के सिनेमाटोग्राफर जीके विष्णु ने शेयर की है।
बता दें फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख़ खान के ऑपोज़िट लीड रोल में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा दिखेंगी। हालांकि, वह शूटिंग के दौरान कहीं भी नजर नहीं आईं हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान शाहरुख ने बताया था कि, उन्हें नयनतारा के साथ काम करने में बहुत मजा आया। नयनतारा कई भाषाएं जानती हैं। वहीं नयनतारा ने भी पहली बार बॉलीवुड में काम करने को लेकर कहा था कि, वो बॉलीवुड डेब्यू इसलिए करना चाहती हैं क्योंकि इंडस्ट्री में एक चेंज आ रहा है। कई हिंदी फिल्में साउथ में बढ़िया कमाई कर रही हैं और साउथ की फिल्में हिंदी बोलने वाले एरिया में। इस पॉजिटिव चेंज ने ही उन्हें बॉलीवुड डेब्यू करना का कॉन्फिडेंस दिया है।
शाहरुख़ और नयनतारा के अलावा फिल्म ‘जवान’ में विजय सेतुपति, प्रियामणि, योगी बाबू और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज़ किया जाएगा। ये फिल्म 2 जून को रिलीज़ होगी।