रिलीज से पहले ही डंकी ने कमाए 100 करोड़ रुपए, जानिए कितने में हुई शूटिंग पूरी
यह साल बाॅलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान का है। उन्होंने इस साल अपनी दो फिल्मों से पूरी बाॅलीवुड इंडस्ट्री को अपने नाम कर लिया है। अब शाहरुख खान की इस साल की तीसरी और अंतिम फिल्म डंकी रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आयी है। [...]
यह साल बाॅलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान का है। उन्होंने इस साल अपनी दो फिल्मों से पूरी बाॅलीवुड इंडस्ट्री को अपने नाम कर लिया है। अब शाहरुख खान की इस साल की तीसरी और अंतिम फिल्म डंकी रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आयी है।
रिलीज पहले कमाए 100 करोड़ रुपए
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म डंकी को महज 85 करोड़ के बजट में बनाया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म के प्रॉफिट से शाहरुख और डायरेक्टर राजकुमार हिरानी फीस के तौर पर अपना हिस्सा लेंगे। प्रिंट और पब्लिसिटी की लागत जोड़ी जाए तो फिल्म का बजट लगभग 120 करोड़ रुपए है।फिल्म डंकी की शूटिंग 75 दिनों में खत्म हो गई है, जिसमें से 60 दिनों तक शाहरुख खान के सीन्स की शूटिंग चली है।
रिलीज के पहले डंकी ने कमाए 100 करोड़ रुपए रिपोर्ट में यह भी बताया है कि रिलीज के पहले मेकर्स ने फिल्म के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स बेच दिए हैं, जिससे फिल्म ने 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। वही शाहरुख की पिछली 5 साल की फिल्मों का बजट फिल्म डंकी का बजट शाहरुख की पिछली 5 साल की फिल्मों की तुलना में सबसे कम है। इनमें से कुछ फिल्में हिट भी रहीं और फ्लॉप भी।
पठान और जवान ने लूटी महफिल
इस साल की शुरुआत शाहरुख खान ने अपनी पठान फिल्म के साथ की थी। उनकी यह कमबैक फिल्म थी। जिसने खूब कमाई की। इसके बाद सितंबर में जवान फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बाक्स ऑफिस पर जमकर रिकॉर्ड तोडे थे अब डंकी से भी शाहरुख को इसी तरह उम्मीद होगी।