एयरपोर्ट पर शाहरुख़ के साथ सेल्फी ले रहा था फैन, एक्टर ने मारा धक्का, VIDEO देख भड़के लोग
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) हमेशा अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख उन एक्टर्स में से एक हैं, जो कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। हर बार शाहरुख़ फैंस के साथ तस्वीरें और सेल्फी क्लिक करवाते हैं। लेकिन हाल में शाहरुख का जो रूप [.
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) हमेशा अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। शाहरुख उन एक्टर्स में से एक हैं, जो कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करते हैं। हर बार शाहरुख़ फैंस के साथ तस्वीरें और सेल्फी क्लिक करवाते हैं। लेकिन हाल में शाहरुख का जो रूप दिखा उसने फैंस को भी चौंका दिया।
शाहरुख़ खान हाल ही में श्रीनगर से मुंबई लौटे। श्रीनगर एयरपोर्ट पर शाहरुख़ को देख खूब भीड़ लग गई थी। ऐसे में बॉडीगार्ड्स ने मिलकर शाहरुख़ को भीड़ से बाहर निकाला। मुंबई पहुँचने पर शाहरुख़ एक बार फिर फैंस से घिर गए। हालांकि, यहां श्रीनगर से कम ही फैंस थे। हाल ही में किंग खान का जो वीडियो सामने आया है वो मुंबई एयरपोर्ट का है। यहां शाहरुख़ को देखते ही फैंस उनके साथ सेल्फी लेने की भी कोशिश की। लेकिन इस दौरान शाहरुख़ ने एक फैन को धक्का देकर हटा दिया।
मुंबई एयरपोर्ट पर शाहरुख़ की इस हरकत को मीडिया ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में देखा जा सकता है शाहरुख एयरपोर्ट पर आते ही अपने फैंस को ग्रीट करते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने इस दौरान अपने फैंस को फ्लाइंग किस देते हुए ग्रीट भी किया। तभी फैंस की भीड़ में से एक व्यक्ति आगे आया और शाहरुख़ के साथ सेल्फी लेने लगा। लेकिन शाहरुख ने उसे धक्का देकर हटा दिया।
शाहरुख़ की ये हरकत सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई और उन्होंने किंग खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- ‘मुझे लगता है जो आदमी शाहरुख के साथ फोटो लेने की कोशिश कर रहा था वो असल में एयरपोर्ट स्टाफ है।’ दूसरे यूजर ने लिखा- ‘इनमें कितना ज्यादा ऐटिट्यूड है।’
बता दें शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘डंकी’ में तापसी पन्नू के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में शूट कर रहे थे। इससे पहले शाहरुख़ खान की रिलीज़ हुई फिल्म ‘पठान’ भी बड़ी हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आए थे।