Shahrukh Khan ने फ़िल्म ‘पठान’ के रिलीज़ से पहले, फैंस से की मुलाक़ात

Shahrukh Khan Video: बॉलीवुड के किंग खान आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में हैं। फ़िल्म 25 जनवरी को रिलीज़ होगी। इसी सिलसिले में शाहरुख़ खान भी अपने फैंस के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। अभी हाल ही में शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट से अपने फैंस के लिए #AskSRK का सेशन [

By Akanksha Pandey · 23/1/2023

Shahrukh Khan Video: बॉलीवुड के किंग खान आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में हैं। फ़िल्म 25 जनवरी को रिलीज़ होगी। इसी सिलसिले में शाहरुख़ खान भी अपने फैंस के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। अभी हाल ही में शनिवार को अपने ट्विटर अकाउंट से अपने फैंस के लिए #AskSRK का सेशन रखा था। शाहरुख़ ख़ान ने अपने फैंस को रिप्लाई भी किया। इस सेशन के बाद SRK ने अपने घर मन्नत के बाहर आकर भी फैंस से मुलाक़ात की थी। इस वीडियो को शाहरुख़ ख़ान ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

शाहरुख़ ख़ान का वायरल वीडियो

Shahrukh Khan
Fans Standing outside ‘Mannat’

शाहरुख़ खान ने फैंस से मुलाक़ात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में शाहरुख़ अपने घर मन्नत से बाहर आते हैं और अपने फैंस को देखकर हाथ हिलाते हैं। कभी अपनी बालकनी में हाथ जोड़े, तो कभी हाथ को हिलाकर अपने फैंस को धन्यवाद भी किया। फैंस भी उनकी एक झलक को देखकर खुश हो रहे थे। शाहरुख खान ने इस वीडियो को शेयर कर एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा की –रविवार की एक प्यारी सी शाम के लिए शुक्रिया। माफी लेकिन मैं उम्मीद करता हूं की लाल गाड़ी वालों ने अपनी कुर्सी की पेटी बांध ली थी। अपनी पठान की टिकट्स बुक कर लें। मैं आपको वहीं मिलूंगा।

एडवांस बुकिंग हुई तेज

आपको बता दें फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग कुछ दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी। इस एडवांस बुकिंग की खबर ने फैंस को खुश कर दिया। लोगों ने एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी। 22 जनवरी को 3 लाख के टिकट्स पहले ही बिक चुके हैं। वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट से फिल्म पठान के टिकट का अपडेट दिया है। उन्होंने अपने लेटेस्ट ट्वीट में बताया है की रविवार की शाम 5 बज के 15 मिनट तक 3 लाख पांच सौ से ज्यादा टिकट बेचे जा चुके हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full