इस कार्टून शो से कॉपी किया गया ‘पठान’ फिल्म के एक्शन सीन, शाहरुख़ से ज्यादा बेहतर निकला कार्टून कैरेक्टर

शाहरुख खान की पठान फिल्म का क्रेज फैंस के बीच आज भी जबरदस्त है। ‘पठान' शाहरुख़ की सबसे बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। ‘पठान' के जरिए शाहरुख़ खान ने करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में [...]

By Aayushi Sharma · 5/5/2023

शाहरुख खान की पठान फिल्म का क्रेज फैंस के बीच आज भी जबरदस्त है। ‘पठान’ शाहरुख़ की सबसे बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है। ‘पठान’ के जरिए शाहरुख़ खान ने करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी ये फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है।

‘पठान’ फिल्म एक्शन से भरपूर है। इस फिल्म में शाहरुख़ खान को एक्शन मोड में देखा गया है। फिल्म के एक्शन्स सीन्स की भी खूब तारीफ़ की गई। हालांकि, पठान के एक्शन सीन्स मेकर्स ने खुद नहीं क्रिएट किए बल्कि उन्होंने इसे कहीं और से कॉपी किए हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कह रहा है।

हाल ही में ट्विटर पर THE INTREPID नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक तरफ किसी कार्टून फिल्म का वीडियो चल रहा है और दूसरी तरह पठान फिल्म का एक्शन सीन चल रहा है, जिसमें शाहरुख़ और सलमान खान नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं पठान के सीन हूबहू ऊपर चल रही कार्टून फिल्म के सीन की तरह हैं। इसे देखकर तो यही कहा जा रहा कि पठान के मेकर्स ने एक कार्टून फिल्म से सीन कॉपी किए हैं।

बता दें ‘पठान’ फिल्म को दुनियाभर में पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान, YRF स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका के साथ शाह रुख खान लीड रोल में हैं। साथ ही सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आए थे। पठान अब तक दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है। ये फिल्म विश्व स्तर पर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। भारत में धूम मचाने के बाद अब ये फिल्म बांग्लादेश में पठान 12 मई को रिलीज होने वाली है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full