Shahrukh Khan: जब किंग खान ने किया दीपिका पादुकोण पर डबल मीनिंग कमेंट, हंसते-हंसते ऑडियन्स के उड़ गए होश

Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है. वहीं दोनों एक्टर्स की बॉन्डिंग भी काफी स्ट्रांग है. ऐसे में किंग खान अक्सर पठान गर्ल दीपिका की खिंचाई करते रहते हैं. इसी कड़ी में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) एक बार फिर से दीपिका पर डबल

By Sakshi Pandey · 13/4/2023

Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है. वहीं दोनों एक्टर्स की बॉन्डिंग भी काफी स्ट्रांग है. ऐसे में किंग खान अक्सर पठान गर्ल दीपिका की खिंचाई करते रहते हैं. इसी कड़ी में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) एक बार फिर से दीपिका पर डबल मीनिंग कमेंट करते नजर आए हैं.

दरअसल एक अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण को मजाक में डबल मीनिंग शब्द कह दिए. जिसे सुनने के बाद ना सिर्फ दीपिका की हंसी निकल पड़ी बल्कि अवॉर्ड शो में बैठी ऑडियन्स भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाई. हालांकि ये अवॉर्ड शो थोड़ा पुराना है. मगर इसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

ये भी पढ़ें – JAWAN: रिलीज़ से पहले ही सेट से LEAK हुई तस्वीरें, डैशिंग लुक में नजर आए किंग खान

अवॉर्ड शो के दौरान फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा और दीपिका पादुकोण ‘बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल’ का खिताब देने के लिए स्टेज पर मौजूद थीं. वहीं इस अवॉर्ड शो को शाहरुख खान होस्ट कर रहे थे. ऐसे में अवॉर्ड देते समय प्रियंका ने नेम कार्ड खोलने के लिए दीपिका की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, “चलो खोलो”. वहीं प्रियंका की बात पर रिएक्ट करते हुए किंग खान तुरंत बोल पड़े कि, “प्लीज दीपिका खोलो”.

शाहरुख का डबल मीनिंग कमेंट सुनने के बाद जहां दीपिका शर्मीले अंदाज में हंसने लगीं. तो वहीं अवॉर्ड शो में बैठे लोगों की भी हंसी फूट पड़ी. हालांकि बाद में शाहरुख खान ने मजाक में ऑडियन्स की तरफ इशारा करते हुए कहा, “डर्टी सिक पीपल्स”. बॉलीवुड की दो खूबसूरत हंसीनाओं और किंग खान की मस्ती सोशल मीडिया यूजर्स को भी काफी पसंद आ रही है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो क्लिप पर कई मजेदार कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि किंग खान और दीपिका पादुकोण को हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पठान में एक साथ देखा गया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full