Exclusive: बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी शाहरुख खान और थलापति विजय की जोड़ी, ‘जवान’ के निर्देश एटली ने किया नई फिल्म एलान

Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने कई सालों बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक किया था. जिसके बाद एटली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ कर रख दिए थे. वहीं साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की ब्लॉक बस्टर फिल्म लियो ने भ

By Sakshi Pandey · 14/11/2023

Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने कई सालों बाद फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर कमबैक किया था. जिसके बाद एटली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म जवान ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ कर रख दिए थे. वहीं साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की ब्लॉक बस्टर फिल्म लियो ने भी सिनेमाघरों में जमकर धमाल मचाया था. ऐसे में जवान के निर्देशक एटली दोनों सुपरस्टार को एक साथ लाने की प्लानिंग कर रहे हैं. जिसका एलान खुद एटली ने अपने इंटरव्यू में किया है.

स्क्रिप्ट पर शुरु है काम

एटली के एलान ने फैंस को भी हैरान कर दिया है. बॉलीवुड के बादशाह और साउथ सुपरस्टार के एक साथ आने की खबर से फैंस काफी एक्साइटेड हैं. एटली ने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम शुरु हो गया है. मुमकिन है कि उनकी अगली फिल्म शाहरुख और विजय के साथ ही हो. जिसे सुनने के बाद बॉलीवुड और टॉलीवुड के फैंस का उत्साह भी सातवें आमान पर पहुंच गया है.

शाहरुख ने दिया आइडिया

एटली ने बताया कि, विजय के साथ स्क्रीन शेयर करने का आइडिया शाहरुख खान ने ही उन्हें दिया था. एटली ने कहा, मैंने विजय को फोन करके अपने जन्मदिन की पार्टी में बुलाया था. वहीं पार्टी के दौरान विजय और शाहरुख की मुलाकात हुई. दोनों ने कुछ देर तक बातचीत की. जिसके बाद शाहरुख ने मुझे बुलाया और कहा कि, अगर आप दो हीरो वाली फिल्म बनाएं तो हम इसके लिए तैयार हैं. जिसके बाद मैंने विजय से पूछा क्या वाकई. तो उन्होंने जवाब दिया ‘अमा पा’. इसके फौरन बाद मैंने स्क्रिप्ट पर काम शुरु कर दिया है. मैं इसमें अपनी पूरी मेहनत कर रहा हूं. बाकी आगे देखते हैं.

जवान का कलेक्शन

एटली को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट डायरेक्टर्स में गिना जाता है. वहीं फिल्म जवान से एटली ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक डेब्यू किया है. शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर ये फिल्म पर्दे पर सुपर डुपर हिट साबित हुई है. फिल्म ने भारत में 640 करोड़ और वर्ल्ड वाइड 1140 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है.

ये भी पढ़ें – शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में बादशाह ने पकड़ा मृणाल ठाकुर का हाथ, वायरल तस्वीर देखकर बादशाह ने दिया ऐसा रिएक्शन

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full