Exclusive: पिता Shah Rukh Khan और बेटी सुहाना खान एक साथ नजर आएंगे बड़े पर्दे पर, सुजाय घोष करेंगे फिल्म का निर्देशन, ये होगी फिल्म की कहानी

पठान और जवान के बाद शाहरुख खान की तीसरी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं सुहाना भी अपनी फिल्म द आर्चीज से अभिनय में पदार्पण करने वाली हैं। सात दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म रिलीज होगी। दोनों ही अपनी इन फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में उन्हें भी [...

By ·

पठान और जवान के बाद शाहरुख खान की तीसरी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं सुहाना भी अपनी फिल्म द आर्चीज से अभिनय में पदार्पण करने वाली हैं। सात दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म रिलीज होगी। दोनों ही अपनी इन फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में उन्हें भी सुजाय की स्पाई थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू करने का समय नहीं मिला था।

Shahrukh Khan – Suhana Khan: पहली बार शाह रुख अपनी बेटी के साथ करेंगे काम यह कोई नई बात नहीं है, जब एक ही परिवार के दो लोग एक साथ फ्रेम में हों। वास्तविक जीवन के पिता-पुत्र या भाई-बहनों ने साथ में स्क्रीन साझा किया है। ऐसे में बादशाह के नाम से प्रख्यात शाह रुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान के एक साथ फिल्म में होने की खबरें भी कुछ महीनों पहले आई थीं।

सुजाय घोष कर रहे फिल्म का निर्देशन

हालांकि, उसके बाद फिर उनकी फिल्म की कोई चर्चा नहीं हुई थी। अब एक बार फिर दोनों खबरों में हैं, क्योंकि उनसे जुड़े करीबी सूत्रों के अनुसार दोनों जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। जाने जान और कहानी फिल्म के निर्देशक सुजाय घोष इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। पहले वह इस फिल्म की शूटिंग सितंबर में जाने जान की रिलीज के बाद ही शुरू करने वाले थे। लेकिन लेखक फिल्म की स्क्रिप्ट को और निखारना चाहते थे। इसके लिए उन्हें समय चाहिए था, क्योंकि वह इस फिल्म की अहमियत को जानते हैं।

शाहरुख और सुहाना पहली बार आएंगे साथ नजर

शाहरुख का अपनी बेटी के साथ पहली बार फिल्म करना उनके प्रशंसकों के लिए बेहद अहम होगा। इसलिए वह लेखन के स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। वहीं शाहरुख और उनके परिवार के लिए यह साल बहुत ही व्यस्त बीता है। एक ओर पठान और जवान के बाद शाहरुख खान की तीसरी फिल्म डंकी 21 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं, सुहाना भी अपनी फिल्म द आर्चीज से अभिनय में पदार्पण करने वाली हैं।

फिल्म के बारे में खास डिटेल्स

सात दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म रिलीज होगी। दोनों ही अपनी इन फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ऐसे में उन्हें भी सुजाय की स्पाई थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू करने का समय नहीं मिला था। दोनों ही अपनी फिल्मों की रिलीज के बाद दिसंबर के अंत में इस अनाम फिल्म की स्क्रिप्ट को साथ पढ़ने बैठेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी के अंत या फिर फरवरी की शुरुआत में आरंभ होगी।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें