Throwback! शाहरुख ने आमिर को क्यों दिया था काजोल से दूर रहने का सुझाव? काजोल से थी किंग खान को नफरत
Shahrukh and Kajol: शाहरुख खान और काजोल (Shahrukh and Kajol) को बॉलीवुड की सुपरहिट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में गिना जाता है. बड़े पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है. फिल्म बाजीगर से लेकर करन अर्जुन, दिलवले दुलहनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और माई
Shahrukh and Kajol: शाहरुख खान और काजोल (Shahrukh and Kajol) को बॉलीवुड की सुपरहिट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में गिना जाता है. बड़े पर्दे पर दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है. फिल्म बाजीगर से लेकर करन अर्जुन, दिलवले दुलहनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम और माई नेम इज खान जैसी कई फिल्मों में दोनों की जोड़ी ने सीधा दर्शकों के दिलों पर दस्तक दी है. वहीं काजोल भी कल हो ना हो, कभी अलविदा ना कहना और ओम शांति ओम जैसी किंग खान की कई फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस देती नजर आई हैं.
बेशक शाहरुख और काजोल आज एक-दूसरे के जिगरी यार हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि अपने करियर की शुरुआत में किंग खान काजोल को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे. यहां तक कि फिल्म बाजीगर के सेट पर शाहरुख कजोल को नफरत की नजरों से देखा करते थे. जिसका खुलासा खुद किंग खान ने अपने एक इंटरव्यू में किया था. यही नहीं शारुख ने आमिर खान को भी काजोल के साथ काम करने से मना कर दिया था.
शाहरुख खान के दिल का हाल सुनने के बाद कई लोगों के होश उड़ गए थे. शाहरुख ने बताया कि, मैंने और काजोल ने पहली बार फिल्म बाजीगर में साथ काम किया था. इस दौरान मुझे काजोल बिल्कुल पसंद नहीं थी. वहीं आमिर भी काजोल के साथ फिल्म करने की सोच रहे थे. तब उन्होंने मुझसे काजोल के बारे में पूछा. मैंने उन्हें तुरंत मैसेज किया कि, वो बहुत बुरी है. काम पर ध्यान नहीं देती है. तुम उसके साथ काम नहीं कर सकते हो. हालांकि बाद में जब मैंने काजोल की एक्टिंग देखी. तो मैं भी उनका फैन हो गया. मैंने आमिर को कॉल करके समझाया कि, मैंने काजोल के बारे में जो भी बोला वो भूल जाओ. वो पर्दे पर कमाल की एक्टिंग करती है.
बता दें कि, शाहरुख और काजोल को आखिरी बार साल 2015 में आई फिल्म दिलवाले में एक साथ देखा गया था. इस फिल्म में शाहरुख और काजोल के अलावा वरुण धवन, कृति सेनन, वरुण मिश्रा, बोमन ईरानी, जॉनी लिवर, कबीर बेदी और विनोद खन्ना जैसे कई सितारे लीड रोल निभाते नजर आए थे. वहीं फिल्म पर्दे पर सुपर डुपर हिट साबित हुई थी. जिसके बाद फैंस भी शाहरुख और काजोल को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब हैं.