OMG! शाहिद कपूर ने जमकर की ‘कबीर सिंह’ की बुराई, TBMAUJ की ताबड़तोड़ बढ़ी कमाई!

मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी। Shahid Kapoor on Kabir Singh: शाहिद कपूर ने हाल ही में कहा [...]

By ·

मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

Shahid Kapoor on Kabir Singh: शाहिद कपूर ने हाल ही में कहा कि ‘कबीर सिंह’ के लिए मुझे ढेर सारा प्यार मिला और बेहिसाब क्रिटिसिज्म भी। शाहिद कपूर ने कहा, “कबीर सिंह के बाद मुझे इस बात का अहसास हुआ कि मैं क्रिटिक्स के लिए फिल्में नहीं बनाना चाहता हूं, मैं अवॉर्ड्स पाने के लिए फिल्में नहीं बनाना चाहता हूं, मैं बस लोगों के लिए फिल्में बनाना चाहता हूं।”

शाहिद कपूर ने इस फिल्म के किरदार के बारे में कहा कि मुझे कभी नहीं लगा कि कबीर बहुत अच्छा इंसान था। उसे सच्चा प्यार मिला लेकिन फिर उसे उससे भी दिक्कतें हो गईं। यही वो चीजें हैं जो उसे देखने लायक बनाती हैं। कबीर सिंह एक खराब किरदार था और यह बात हम शुरू से कहते रहे हैं।

‘तेरी बातों में उलझा जिया’ की कमाई

शाहिद कपूर और कृति सैनन स्टारर फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ बीते शुक्रवार को रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ 7 लाख का बिजनेस किया। लेकिन शनिवार को इस फिल्म की कमाई में सुधार हुआ है। Sacnilk ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शनिवार को 9 करोड़ 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है जिसके साथ इसकी अभी तक की कुल कमाई 16 करोड़ 20 लाख रुपये हो चुकी है। रविवार को फिल्म की कमाई का ग्राफ और ऊपर जा सकता है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें