Breaking: शाहिद और कृति की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पर बड़ा खुलासा, जाह्नवी कपूर भी हैं फिल्म का हिस्सा

Tere Baton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद कपूर और कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हो चुकी है. फिल्म के ट्रेलर और गाने को पहले ही लोगों ने काफी पसंद किया था. वहीं रिलीजिंग के साथ फिल्म को फैंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि Tere [...]

By ·

Tere Baton Mein Aisa Uljha Jiya: शाहिद कपूर और कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रिलीज हो चुकी है. फिल्म के ट्रेलर और गाने को पहले ही लोगों ने काफी पसंद किया था. वहीं रिलीजिंग के साथ फिल्म को फैंस का भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. हालांकि Tere Baton Mein Aisa Uljha Jiya की स्टार कास्ट में एक नया ट्विस्ट देखने को मिला है. शाहिद और कृति के अलावा फिल्म में जाह्नवी कपूर का भी स्पेशल अपीयरेंस मौजूद है.

फिल्म में जाह्नवी

श्रीदेवी की बेटी और मशहूर अदाकारा जाह्नवी कपूर भी शाहिद और कृति की इस फिल्म का हिस्सा हैं. वहीं फिल्म में जाह्नवी की एंट्री काफी नाजुक समय पर होगी. जिससे फिल्म की कहानी में नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा. वहीं मेकर्स ने फिल्म में जाह्नवी की मौजूदगी को सभी से छिपा कर रखा था. फिल्म में जाह्नवी के स्पेशल अपीयरेंस की किसी को कानों कान भनक तक नहीं लगी थी.

जाह्नवी का दूसरा कैमियो

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में जाह्नवी कपूर के स्पेशल अपीयरेंस ने फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है. इससे पहले जाह्नवी को करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में कैमियो करते देखा गया था. जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाया था.

जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रंट

जाह्नवी कपूर के करंट वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्ट्रेस जल्दी ही मिस्टर और मिसेज माही में नजर आएंगी. इस फिल्म में जाह्नवी के साथ राजकुमार राव लीड रोल निभाएंगे. वहीं जूनियर NTR और सैफ अली खान स्टारर देवारा में भी जाह्नवी अहम भूमिका अदा करेंगी.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें