TBMAUJ Review: शाहिद और कृति की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने, पत्नी मीरा राजपूत ने बताया- ‘एंटरटेनमेंट अवोरलोडेड’

TBMAUJ Review: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (TBMAUJ Review) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतजार था. फिल्म के ट्रेलर और गानों में शाहिद के साथ कृति की केमिस्ट्री ने लोगों को दीवाना बना दिया है. वहीं रिलीजिंग के [..

By Sakshi Pandey · 9/2/2024

TBMAUJ Review: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (TBMAUJ Review) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतजार था. फिल्म के ट्रेलर और गानों में शाहिद के साथ कृति की केमिस्ट्री ने लोगों को दीवाना बना दिया है. वहीं रिलीजिंग के बाद भी दर्शकों को फिल्म काफी पसंद आ रही है.

फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

बीती रात मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. जिसमें शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सहित इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी. ऐसे में सितारों ने फिल्म पर पहला रिव्यू शेयर किया है. वहीं मीरा राजपूत ने भी फिल्म की काफी तारीफ की है.

मीरा ने शेयर की स्टोरी

मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर करते हुए फिल्म को रिव्यू किया है. मीरा ने शाहिद और कृति की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- हंसी का पूरा दंगा,एंटरटेनमेंट ओवरलोड काफी समय बाद. प्यार, हंसी, डांस और आखिर में दिल को छू जाने वाला एक मैसेज. कृति सेनन तुम परफेक्ट हो. शाहिद कपूर, द लवर बॉय. यहां तुम्हारे जैसा कोई नहीं है. तुमने मेरा दिल पिघला दिया. दिल से हंसाया, पेट दर्द होने लगा.

फिल्म की स्टार कास्ट

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म में कृति एक रोबोट का रोल निभा रही हैं. ऐसे में इंसान और रोबोट की प्रेम कहानी काफी दिलचस्प होने वाली है. वहीं फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी मौजूद हैं. इसके अलावा फैंस को जाह्नवी कपूर का भी स्पेशल अपीयरेंस देखने को मिलेगा.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full