Shahid Kapoor इस प्रोड्यूसर संग करने वाले हैं काम, रियल लाइफ बेस्ड है एक्टर की अगली फिल्म

Shahid Kapoor New Movie: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज ‘फर्जी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीरीज से शाहिद ने अपना डिजिटल डेब्यू किया है, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, अब खबर सामने आई है कि उनके हाथ एक और फिल्म लगी है,

By Team Khana Talkies · 14/2/2023

Shahid Kapoor New Movie: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज ‘फर्जी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस सीरीज से शाहिद ने अपना डिजिटल डेब्यू किया है, जिसमें उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, अब खबर सामने आई है कि उनके हाथ एक और फिल्म लगी है, जो रियल लाइफ बेस्ड स्टोरी है। आइए आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

अमन गिल संग फिल्म करेंगे शाहिद कपूर

सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, शाहिद कपूर अपनी फिल्म ‘जर्सी’ के प्रोड्यूसर अमन गिल संग काम करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म को लेकर प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी इसको लेकर शाहिद या फिर मेकर्स किसी ने भी अधिकारिक घोषणा नहीं की है।

शाहिद कपूर के अपमकमिंग प्रोजेक्ट

शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो शाहिद की वेब सीरीज ‘फर्जी’ का डायरेक्शन राज निदिमोरी और कृष्णा डीके ने किया है। इस सीरीज में शाहिद के अलावा विजय सेतुपति, भुवन अरोड़ा, अमोल पालेकर, केके मेनन, जाकिर हुसैन, कुब्रा सैत, राशी खन्ना सहित कई स्टार्स नजर आ रहे हैं। वहीं अब एक्टर प्रोड्यूसर अमन गिल की फिल्म के अलावा डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म ‘ब्लडी डैडी’ में काम करते दिखाई देंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full