Exclusive! शाहिद कपूर करेंगे OMG 2 के डायरेक्टर के साथ काम! छत्रपति शिवाजी महाराज का निभाएंगे किरदार
शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके बाद एक्टर को एक और बड़ा रोल मिल गया है। Shahid Kapoor New Project: बॉलीवुड के फेमस एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने को तैयार है। ऐसे में [...]
शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके बाद एक्टर को एक और बड़ा रोल मिल गया है।
Shahid Kapoor New Project: बॉलीवुड के फेमस एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने को तैयार है। ऐसे में शाहिद कपूर को लेकर खबरें आ रही है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म लाने की योजना भी शुरू कर दी है। इस बार वह अक्षय कुमार की फिल्म ओएमीजी 2 (OMG 2) के डायरेक्टर रहे अमित राय के साथ काम करने जा रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक शाहिद कपूर छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित एक ऐतिहासिक फिल्म के लिए फिल्म ओएमजी 2 के डायरेक्टर अमित राय से बातचीत कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण अश्विन वर्दे अपने बैनर वकाओ फिल्म्स के जरिए करेंगे। यह पहली बार होगा जब शाहिद कपूर को छत्रपति शिवाजी महाराज के रोल में फैंस पहली बार देखेंगे। साथ ही शाहिद कपूर को भी लगता है कि इस फिल्म का निर्देशन करने के लिए अमित राय एकदम परफेक्ट हैं।
शाहिद कपूर का वर्क फ्रंट
अमित राय की छत्रपति शिवाजी फिल्म उनके जीवन के सबसे बहादुर अध्यायों को दुनिया के सामने लेकर आएगी। फिल्म के प्री-प्रॉक्शन की तैयारियां जल्द शुरू कर दी जाएंगी। शाहिद कपूर की गिनती बॉलीवुड के बड़े सितारों में होती है। शाहित ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर खुद को साबित किया है। इस समय एक्टर डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के साथ अपनी एक और फिल्म ‘देवा’ की शूटिंग कर रहे हैं।