‘देसी Vibes’ चैट शो में मस्ती करते नज़र आए Shahid Kapoor और Shehnaaz Gill
Shahid Kapoor at Desi Vibes Chat Show: शहनाज़ गिल का चैट शो ‘देसी vibes' अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है। इस चैट शो में अबतक कई सितारों ने बतौर गेस्ट शिरकत की है। बता दें बीते दिनों में देसी vibes चैट शो में रकुल प्रीत सिंह आईं थी। इस चैट शो में उन्होंने अपनी फिल्म छत्रीवाली [
Shahid Kapoor at Desi Vibes Chat Show: शहनाज़ गिल का चैट शो ‘देसी vibes’ अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है। इस चैट शो में अबतक कई सितारों ने बतौर गेस्ट शिरकत की है। बता दें बीते दिनों में देसी vibes चैट शो में रकुल प्रीत सिंह आईं थी। इस चैट शो में उन्होंने अपनी फिल्म छत्रीवाली का प्रमोशन भी किया। दोनों ने साथ में ठुमके भी लगाए थे जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। फिलहाल इस बार शहनाज गिल के देसी vibes चैट शो में सनी यानी शाहिद कपूर आए हैं। शाहिद अपनी फिल्म फर्जी के प्रमोशन के लिए आए हैं।
शाहिद कपूर और शहनाज गिल की मस्ती
शहनाज गिल का देसी Vibes चैट शो में इस बार बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने दस्तक दी है। इस चैट शो के दौरान शाहिद और शहनाज बातें करते हुए नजर आए। कुछ तस्वीरों में दोनों ठहाके लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म फर्जी के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। बताते चलें की इन तस्वीरों को शहनाज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। फिलहाल इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। ये काफी ट्रेंड भी कर रहा है।
शहनाज गिल का करियर
बात करें शहनाज गिल की तो इस वक्त शहनाज अपने करियर के सबसे ऊंचे शिखर पर हैं। बहरहाल उनके काम की बात करें तो हाल ही में शहनाज ने गुरु रंधावा के साथ म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम सनराइज है। गौरतलब है की शहनाज बॉलीवुड में भी सलमान की आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान से एंट्री करने वाली हैं।