Shah Rukh Khan के फैंस ने #AskSRK सेशन में पूछा मजेदार सवाल, कहा- ‘हनीमून पर जाऊं या पठान देखूं?’

Shah Rukh Khan Reply to Fan: फिल्म पठान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस लगातार शाहरूख खान से टच में हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। शाहरूख खान भी अपने ट्विटर अकाउंट से फैंस के सवालों के जवाब देते रहते हैं। [...]

By ·

Shah Rukh Khan Reply to Fan: फिल्म पठान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस लगातार शाहरूख खान से टच में हैं। आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई अपडेट सामने आ रही है। शाहरूख खान भी अपने ट्विटर अकाउंट से फैंस के सवालों के जवाब देते रहते हैं। इसी बीच एक फैन ने उनसे ऐसा सवाल पूछा की आप भी सुनकर दंग रह जायेंगे।

Pathaan Movie

फैन ने किया अनोखा सवाल

आज एक बार फिर शाहरूख खान ने अपने ट्विटर हैंडल से #AskSRK का सेशन रखा था। इस दौरान कई फैंस ने फिल्म से जुड़े सवाल पूछे । शाहरुख खान ने भी अपने फैंस को मजेदार रिप्लाई देकर उन्हें खुश कर दिया। इसी बीच एक फैन ने उनसे एक अनोखा सवाल पूछ लिया। फैन ने लिखा की सर अभी लास्ट वीक ही मेरी शादी हुई है, तो पहले हनीमून पर जाऊं या पठान देखने जाऊं?

शाहरुख खान का मजेदार रिप्लाई

फैन के इस अनोखे सवाल पर शाहरूख खान ने भी अपने बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर का कमाल दिखाया। शाहरुख ने जवाब में लिखा की – बेटा एक हफ्ता हो गया और अभी तक हनीमून नहीं किया!! अब जाओ पठान देखने अपनी बीवी के साथ और हनीमून बाद में।

फैंस उनके इस जवाब को सुनकर शाहरुख़ खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वैसे तो सभी जानते हैं कि शाहरुख कितने हाजिर जवाब है!

25 जनवरी को पठान देगी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक

आपको बता दें की फिल्म पठान के रिलीज़ का काउंटडाउन शुरू हो गया है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने की है। फिल्म में शाहरुख़ ख़ान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण के साथ साथ आशुतोष राणा भी नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। फिल्म ने पहले ही एडवांस बुकिंग के सभी रिकॉर्ड तोड चुकी है। अनुमान ये है की बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई करेगी।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें